Aaj Ka Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाले एक्सीडेंट से बचें, मीन राशि वालों को अचानक मिलेगा पैसा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मकर राशिफल (Makar Rashifal, 28 June 2023)

आप का दिन संघर्षमय रहेगा. आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना हो सकती है, आप सावधान रहें. व्यापार में चिंता बनी रहेगी. व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में पदोन्नति होगी. संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा. गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा. धन और मान-सम्मान मिलेगा. सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 28 June 2023)

आपका दिन मिश्रित फलदायी है. आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा. फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे. काम करने का उत्साह मंद होगा. अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है. खर्च अधिक होगा. आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का खर्च होगा. प्रवास और पर्यटन की संभावना है. विदेश से समाचार मिलेंगे. संतान की चिंता सताएगी. विरोधियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की आपको सलाह दी जाती है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 28 June 2023)

आज आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. सर्दी, सांस की तकलीफ, खांसी और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है. खर्च में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति संबंधी लाभ होंगे. अनैतिक कामों से दूर रहें. ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें