राशि के अनुसार चुने अपना करियर, बेहतर होगा आने वाला कल, अंतिम 4 राशियों के लिए कौन सा क्षेत्र बेहतर?


हाइलाइट्स

मीन राशि के जातक कलात्मक होते हैं.
मीन राशि के जातक म्यूजिशियन, पेंटर हो सकते हैं.

Career According to Zodiac : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने करियर का चुनाव राशि के अनुसार करता है तो उसे उस क्षेत्र में सफलता के कई आयाम प्राप्त हो सकते हैं. प्रत्येक राशि के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और उसके करियर के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. जो मनुष्य की आर्थिक, सामाजिक और मानसिक ग्रोथ के लिए बेहद कारगर सिद्ध हो सकती है. राशि के अनुसार करियर का चुनाव करने वाली सीरीज में आज हम जानेंगे अंतिम 4 राशियों के बारे में. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

धनु राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि धनु है वे काफी मजाकिया होते हैं, परंतु अपने लक्ष्य को लेकर बेहद सीरियस होते हैं. धनु राशि के जातक अपना करियर ट्रैवल गाइड, टीचर, स्कूबा ड्राइवर या किसी ऐसे प्रोफेशन में बना सकते हैं जो कला से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें – राशि के अनुसार चुने करियर, सिंह से वृश्चिक के जातक बनाए इस क्षेत्र में भविष्य, सफलता चूमेगी आपके कदम

मकर राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मकर है वे स्व अनुशासित और दृढ़ निश्चय स्वभाव के माने जाते हैं. ऐसे लोग काफी भरोसेमंद और जिम्मेदार होते हैं. मकर राशि के जातक अपना करियर चार्टर्ड अकाउंटेंट, बैंकिंग सेक्टर, आयुर्वेदिक चिकित्सा या फिर राजनीतिज्ञ के रूप में बना सकते हैं.

कुंभ राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष में बताया गया है जिन जातकों की राशि कुंभ होती है वे काफी समझदार और लॉजिकल स्वभाव के होते हैं. कुंभ राशि के जातकों को साइंटिस्ट, टेक्निकल जॉब, एस्ट्रोनॉट्स, रिसर्च या फिर पब्लिक वेलफेयर ऑफिसर के रूप में अपना करियर चुनना चाहिए.

यह भी पढ़ें – 13 दिन बाद बुध हो रहे उदय, भद्र राजयोग निर्माण से 3 राशि के जातक होंगे मालामाल, खुल जाएगी किस्मत

मीन राशि के जातक

जिन जातकों की राशि मीन है वे कलात्मक, सहज ज्ञान से भरपूर और जमीन से जुड़े स्वभाव के माने जाते हैं. परंतु इन्हें जो चीज पसंद होती है ये उससे कम में कभी भी कंप्रोमाइज नहीं करते. मीन राशि के जातक म्यूजिशियन, पेंटर, राइटर, साइटोलॉजिस्ट या फिर स्पिरिचुअल लीडर के रूप में अपना करियर चुन सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More