क्या आपको भी सफर में होती है उल्टी? पूरी यात्रा का मजा हो जाता है किरकिरा, अपनाएं ये 5 बेहद आसान तरीके

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कार, बस या जहाज में यात्रा करने के दौरान कई लोगों को होती है उल्टी की शिकायत
सफर के दौरान उल्टी से छुटकारा पाने के 4 उपाय, डॉक्टर की सलाह से लें दवा, बेहद आसान हैं ये टिप्स

Health Tips: कई लोगों को यात्रा करने के दौरान उल्टी करने की समस्या होती है. ऑटो, कार, बस आदि में यात्रा करते हुए कुछ लोगों को उल्टी-मतली जैसी समस्या होती है. जिसके कारण पूरा सफर खराब हो जाता. ट्रेवलिंग के दौरान उल्टी होने से असहज स्थिति पैदा हो जाती है. इससे सफर का मजा किरकिरा हो जाता है. अगर आपको भी यात्रा के दौरान ऐसी समस्या होती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं. आइए आज हम आपको ऐसे टिप्स बताते हैं जिससे सफर के दौरान होने वाले उल्टी से छुटकारा पाया जा सकता है.

1.म्यूजिक सुनकर या बातचीत से खुद को डिस्ट्रैक्ट करें: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, अगर आपको सफर के दौरान उल्टी जैसी संभावना लगने लगे तो उससे दिमाग हटाने के लिए गाने सुनें या किसी से बातचीत करने लगें. इससे दिमाग डिस्ट्रैक्ट होगा और आपको उल्टी नहीं होगी.

2.पानी पिएं: अगर आपको सफर में उल्टी की समस्या होती है तो हमेशा पानी अपने साथ रखें. इस दौरान जब भी उल्टी जैसा लगने लगे पानी पिएं.इससे निजात मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: छोटे-छोटे इस काले मसाले को दूध में डालकर करें सेवन, खून की करेगा सफाई, हड्डियों को बनाए लोहे सा मजबूत

3.पोजिशन बदलें: अगर आपको उल्टी जैसा लग रहा है तो आप रास्ते में ही बैठने की पोजिशन बदल लें. अगर आपको लेटने से आराम मिलता है तो आप लेट सकते हैं.

4.खिड़की की तरफ बैठें: कई बार गर्मी और उमस के कारण भी सफर में उल्टी होती है. ऐसे में जरूरी है कि आपको गर्मी से निजात मिले. इसके लिए लिए आप खिड़की की तरफ बैठें. इस दौरान गाड़ी का कांच खोलकर हवा लेने से उल्टी से निजात मिलती है.

इसे भी पढ़ें: कमजोरी को दूर भगाएंगे ये 4 फूड, कुपोषण से दिलाएंगे छुटकारा, शरीर को बनाएंगे लोहे सा मजबूत

5.डॉक्टर की सलाह पर दवा लें: अगर आपको हमेशा गाड़ी से सफर करने में उल्टी होती है तो आप सफर के दौरान डॉक्टर से सलाह लेकर हमेशा कोई गोली अपने साथ रखें. उल्टी से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर दवा अपने साथ रखें. जिसे आप सफर करने के दौरान खा सकते हैं.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें