
संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. बिहार के छपरा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक की शादी हुई थी. वह अपनी दुल्हन को खिलाने के लिए अच्छी सी मिठाई लेने के लिए गया हुआ था. लेकिन रात गुजर गई दुल्हन इंतजार ही करती रह गई दूल्हा दहेज की बाइक समेत गायब हो गया.
परिजन रातभर उसे खोजते रहे. साथ ही सगे संबंधियों से भी पूछताछ भी किया, लेकिन दूल्हे का कोई पता नहीं चला. किसी अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने मंगलवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है.
यह भी पढें. मिलिए भागलपुर के ‘लॉकडाउन’ बकरे से, खुद को चिल करने के लिए पीता है कोका कोला, जानें क्या है इसकी कीमत
मिठाई लेने गया युवक लौट कर नहीं आया घर
बताया जा रहा है कि भोरहा गांव निवासी दिनेश महतो का 24 वर्षीय पुत्र जियालाल की शादी 25 जून की रात मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव निवासी काशी महतो की पुत्री ज्योति कुमारी के साथ हुई. 26 जून की सुबह जियालाल अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया.
26 जून की शाम करीब छह बजे जियालाल मिठाई लाने की बात कहकर घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित क्वार्टर बाजार गया. जहां से वह घर नहीं लौटा. परिजन देर रात तक उसके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं लौटा. मंगलवार की सुबह उसके ससुराल के अलावे अन्य सगे संबंधी पहुंचे एवं उसकी खोजबीन की.
पिता ने पुत्र की कुशल बरामदगी को लेकर थाने में दिया आवेदन
बेटे का कोई अता-पता नहीं चलने पर थकहार कर जियालाल के पिता दिनेश महतो ने पानापुर थाने में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. पनापुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि लापता दूल्हे का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस ने शादी वाले जगह पर कई लोगों से पूछताछ की है, लेकिन बावजूद इसके पुलिस को अभी तक इस मामले को उद्भेदन में सफलता नहीं मिली है.
.
Tags: Bihar News, Bride groom, Crime News, Local18, Saran News
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 23:40 IST






