Good News : गया में 16 लाख पौधों से आएगी हरियाली, किसान ऐसे उठाएं 50% अनुदान का लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंदन कुमार/गया. जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या बन चुकी है.इससे निजात पाने के लिए हर कोई कोशिश कर रहा है. जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है. इस कारण धरती पर जीव जंतुओं की मौत हो रही है. ऐसे में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पौधारोपण पर जोर दे रही है.

पौधारोपण के तहत इस बार बिहार के गया जिले में 16 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है.सभी सरकारी तथा गैर सरकारी जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा. इस बार बड़े पैमाने पर सड़क के दोनों किनारे वृक्ष लगाने की तैयारी जिले में चल रही है.

16 लाख पौधरोपण का है लक्ष्य
गया डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बताया कि इस वर्ष जिले में 16 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है. जिले में जितने भी जल संरचना है, उन सभी के समीप 3 लाख 67 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित है. जिले में 34 नर्सरी है. जिसमें 12 नर्सरी वन विभाग का तथा 22 नर्सरी मनरेगा का है. लक्ष्य के विरुद्ध पर्याप्त संख्या में नर्सरी में पौधे उपलब्ध है.

1 लाख 41 हजार पौधा 2 फीट से ऊपर के हैं. निजी जमीन पर 1 लाख 86 हजार पौधे लगाए जाएंगे. वहीं रोड के किनारे में 60 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. सामुदायिक जमीन पर एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है. दीदी की नर्सरी से 3 लाख 23 हजार पौधे जबकि वन विभाग से 12 लाख पौधे खरीदे जाएंगे.

जिलापदाधिकारी ने जीविका डीपीएम को दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने जीविका के डीपीएम को निर्देश दिया है कि डिमांड के अनुसार पेड़ों का अच्छे से आकलन तैयार करे की किस प्रकार के पौधा कहां लगाया जाना है. वहींशिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जिले के सभी प्राइवेट विद्यालय, आईआईएचएम, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, मगध यूनिवर्सिटी सहित अन्य संस्थानों के साथ बैठकर उनसे प्रतिवेदन प्राप्त करें की कितनी संख्या में कौन सा पौधा उन्हें आवश्यकता है.

वहीं कृषि विभाग के उद्यान पदाधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत इस वर्ष जामुन के 2 हेक्टेयर, केला के 5 हेक्टेयर, आम के 10 हेक्टेयर में फलदार पौधा लगाने का लक्ष्य विभाग द्वारा प्राप्त हुआ है. जिसके ऐवज में किसानों से आवेदन जनरेट करने का कार्य किया गया है.

राष्ट्रीयऔर मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत अनुदान भी
राष्ट्रीय बागवानी मिशन और मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत पौधारोपण के लिए किसानों को 50% तक अनुदान भी दिया जा रहा है. इस योजना के तहत किसान अपने खेतों में आम, कटहल, जामुन, केला जैसे फलदार वृक्ष लगा सकते हैं.

राष्ट्रीय बागवानी के तहत आम, पपीता, कटहल और जामुन लगाये जाएंगे जबकि मुख्यमंत्री बागवानी के तहत अमरुद की बागवानी कराई जाएगी. इसमे किसानो को 50% सब्सिडी दिया जाएगा. 30 जुन तक आवेदन ली जा रही है और किसान उद्यान विभाग के वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें