पिता करते हैं कबाड़ का काम, फिर बेटी को सूझा ये आइडिया, अब कमा रही पैसा!

तारा ठाकुर/पंचकूला: हम खराब या पुराना हो चुका सामान यह सोचकर कबाड़ी को दे देते हैं कि अब ये किसी काम का नहीं. लेकिन कुछ ऐसे हुनरबाज़ भी हैं, जो वेस्ट मटेरियल से कमाल की चीजें बना रहे हैं. आज आपको मिलवाते हैं ऐसे ही एक हुनरबाज विधि से, जो कबाड़ से भी पैसे कमा रही हैं.

विधि बेकार के सामान से ऐसी नायाब चीजें बना देती हैं कि देखने वाला दंग रह जाते हैं. यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये खूबसूरत सजावटी सामान कबाड़ से बने हैं. यही हुनर विधि को सबसे अलग बनाता है. विधि भी कड़ी मेहनत के साथ अपनी इस प्रतिभा को आगे बढ़ा रही हैं. कहते हैं कलाकार वही है जो मिट्टी में भी जान डाल दे. विधि भी कबाड़ के साथ कमाल कर रही हैं.

बेकार हो चुकी बोतलों पर खूबसूरत कला
विधि उन बोतलों को एक सुंदर रूप दे देती हैं, जिन बोतलों को लोग इस्तेमाल करने के बाद कूड़ा समझकर फेंक देते हैं. पंचकूला की विधि बेकार हो चुकी बोतलों घर की सजावट के लिए शानदार रूप दे देती हैं. विधि के पिता की कबाड़ की दुकान है, यहीं से विधि को बेकार हो चुकी चीजों से कुछ नया करने का आइडिया मिला. फिर अपनी मेहनत और कला से ऐसी नायाब चीज़ें बनाई जिसकी तारीफ हरियाणा सरकार भी कर चुकी है.विधि ने अपने पिता की दुकान में पड़े कबाड़ से बोतलें व अन्य कबाड़ का सामान उठाकर अपनी कला से उन्हें एक नया रूप देकर सभी को हैरान कर दिया है.

कला के दम पर छोटा स्टार्टअप किया शुरू
विधि ने पढ़ने के साथ-साथ एक छोटा स्टार्टअप किया है और सरकार ने भी उसकी मदद की है. विधि ने बताया कि उसके पिता कबाड़ का काम करते हैं, उसे वहीं से आइडिया आया कि कबाड़ के सम्मान का इस्तेमाल कर एक अच्छा सामान बना कर बेचा जा सकता है और उसके बाद उसने कई प्रकार की बोतलों व अन्य व्यर्थ के सामान को सजाकर एक अलग रूप दिया है.

बचपन से ही आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक
विधि ने बताया कि उसे बचपन से ही आर्ट एंड क्राफ्ट का शौक है और कूड़े से बनाए इस सामान पर वह वर्कशॉप भी करना चाहती है, ताकि लोग इसको जाने और लोगों को संदेश दे सके कि कोई भी चीज व्यर्थ नहीं होती और उससे कुछ अच्छा व बेहतर बना सकते हैं. विधि ने बताया कि वह व्यर्थ बोतलों से बनाया गया खूबसूरत पॉट व अन्य सामान ऑनलाइन बेचने का भी प्रयास करती हैं. एक बोतल को नया रूप देने में 3 से 4 घंटे लगते हैं और वही एक बोतल की 1000 रुपए से 1200 रुपये तक बिक जाती है.

Tags: Haryana news, Local18, Money18, Startup Idea

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More