
रजत भट्ट/गोरखपुर. गोरखपुर में ईद- उल- अजहा (बकरा ईद) की तैयारियां चारों तरफ है लोगों की भीड़ मार्केट में दिखाई दे रही है. तो वही 29 तारीख कि सुबह ही कुर्बानी शुरू हो जाएगी. मार्केट में बकरा खरीदने के लिए शहर में हर जगह छोटी छोटी मंडी लगी हुई है और बकरों की कीमत 25 हजार से 50 हजार तक है. लोग बकरों के लिए बोलियां लगा रहे हैं और अपने पसंद के बकरे खरीद कर ले जा रहे है. तो वही गोरखपुर के रसूलपुर मार्केट मे दो अनोखे बकरे आए सलमा और सलमान जिनको देखने के लिए लोगो की भीड लग गई.
गोरखपुर के मार्केट में इस बार बकरीद की गजब रौनक दिखाई दे रही है. वहीं बाज़ारों में बकरों की अलग-अलग किस्म आ रही है. मार्केट मे बकरे बेचने बाले अब्दुल बताते है की इस बार बकरो का डिमाड कुछ ज्यादा ही बढ़ी है. अब्दुल जिन दो बकरों को बेचने लाये थे उनका नाम सलमा और सलमान है. इन दोनो की किमत 1 लाख 90 हजार है. इन बकरों को पालने के लिए अब्दुल इन्हे ड्राई फ्रूट चना भी खिलाते थे. मार्केट में इन दोनों बकरों की खूब बोली भी लगी और अन्त में इन्हें फिरोज अहमद ने 1 लाख 90 हजार मे खरीद लिया.
दूसरे राज्य से आते हैं बकरे
गोरखपुर में बकरा ईद पर बाजारों में चारों तरफ बकरों की मंडी लगी है. मार्केट में आए तबरेज बताते हैं इस बार कुर्बानी के लिए बिहार और बंगाल के बकरों की खूब डिमांड दिख रही है. 2 से 3 साल के बकरों का वजन करीब दो से तीन कुंटल है. मार्केट में आए लोग इन बकरों की मुंह मांगी किमत दे रहे हैं. वहीं गोरखनाथ के रसूलपुर के मार्केट में बकरों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है. इस बार बाजार में बकरे लोगों को खूब पसंद आ रहे है. लोग मुंह मांगी किमत तक दे रहे हैं.
.
Tags: Gorakhpur news, Local18, UP news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 23:15 IST






