किसान घनश्याम मिश्रा हत्याकांड मामले में एसआइटी का गठन, हथुआ के एसडीपीओ करेंगे नेतृत्व

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज के बहुचर्चित घनश्याम मिश्रा उर्फ भोला की जमीन विवाद में भाला से घोंपकर हुई हत्या के मामले में जांच के लिए एसआइटी गठित कर दी गई है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआइटी बनायी है.

एसआइटी में तेज-तर्रार चार थानों के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. मंगलवार को एसआइटी ने गोपालगंज और यूपी में फरार अपराधियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. एसआइटी के छापेमारी की भनक पाकर अभियुक्त फरार हो गए. फरार अभियुक्तों का लोकेशन बार-बार बदल रहा है, इसलिए एसआइटी को परेशानी हो रही है.

हालांकि एसपी ने साफ कह दिया है कि हत्या में शामिल किसी भी अभियुक्तों को बख्शा नहीं जाएगा. पांच नामजद में से विजयीपुर थाने की पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. वहीं, तीन नामजद समेत अन्य 12 अभियुक्तों की तलाश में एसआइटी छापेमारी कर रही है. इधर, परिजनों ने मामले में अभियुक्तों पर स्पीडी ट्रॉयल चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है.

25 जून को किसान घनश्याम मिश्रा की कर दी गई थी हत्या
हत्याकांड में एसआइटी ने फरार अभियुक्तों की पहचान वीडियो फुटेज से कर लेने का दावा किया है. गिरफ्तार बीरबल यादव और संजय यादव ने चेहरा ढक कर हमला करने वालों के नाम उजागर कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मृतक घनश्याम मिश्रा उर्फ भोला के भाई जन्मेजय मिश्र उर्फ मन्टुन मिश्र के बयान पर पांच नामजद समेत 12 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

हत्या की वजह तालाब की जमीन का विवाद बताया गया है.कुर्थिया गांव में बीते 25 जून की दोपहर में तालाब की जमीन का बंदोबस्ती है और उसी पर बांध बनाने का काम चल रहा था. इसी दौरान बीरबल यादव, कृष्णा यादव, संजय यादव, कन्हैया यादव, अमरेंद्र यादव समेत 12 लोग हरवे-हथियार के साथ पहुंचे और हमला कर दिये. जिसमें धनश्याम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी.

ब्राह्मण प्रदेश फाउंडेशन ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
कुर्थिया गांव में घनश्याम मिश्रा के परिजनों से मंगलवार को ब्राह्मण प्रदेश फाउंडेशन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला. प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया.

फाउंडेशन के डॉ. अजय कुमार दुबे, बिपिन बिहारी दुबे, अंशु मिश्रा ने बताया कि मामले में दोषियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलेगा.मौके पर अवधेश तिवारी, संतोष मिश्रा, प्रमोद दुबे, गुड्डू मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजन मिश्रा के अलावा भोरे, कटेया, विजयीपुर के सदस्य भी शामिल रहे.

Tags: Bihar News, Crime News, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें