VIDEO: ‘बड़े बदतमीज हो..’ दिल्‍ली मेट्रों में कपल की इस हरकत पर भड़की महिलाएं, जमकर हुआ बवाल


दिल्‍ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मेट्रो में बनाया गया एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में दो महिलाएं एक युवक और युवती से झगड़ती हुई नजर आ रही हैं. उनका आरोप है कि दिल्‍ली मैट्रो में दोनों अश्‍लील हरकतें कर रहे थे. जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ. थोड़ी ही दूर पर बैठे एक शख्‍स ने इस वीडियो को अपने मोबाइल फोन से बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में महिलाओं से युवक झगड़ता दिख रहा है. वहीं, साथ में उसकी एक महिला फ्रेंड भी मौजूद है. सुना जा सकता है कि दोनों महिलाएं उन्‍हें कह रही हैं कि तुम बड़े बदतमीज हो. मेट्रो में इस तरह की अश्‍लील हरकतें कर रहे हो. दोनों ने युवक और युवती को इसके लिए फटकार लगाई. इन महिलाओं के गुस्‍से का युवक ने भी करारा जवाब दिया. वो इन्‍हें कहता हुआ दिख रहा है कि हमनें ऐसा क्‍या‍ किया है जो तुम भड़क रही हो.

यह भी पढ़ें:- बचपन की गलती कबूलकर आफत ली मोल, नौकरी गंवाई, जान से मारने की मिलने लगी धमकी

Tags: Delhi Metro, Delhi Metro News, Latest viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More