प्यार के लिये सुहाग का कत्ल, 3 बच्चों की मां ने प्रेमी के हाथों कटवाया पति का गला,1 साल से था रिलेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गुरुग्राम. तीन बच्चों की मां के सिर प्यार का भूत ऐसा सवार हुआ कि वो अपने सुहाग तक को मिटाने के लिए आमदा हो गई. पति की हत्या में उसने अपने प्रेमी की मदद ली और दोनों ने पल भर में मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया. हत्या का ये मामला बादशाहपुर का है, जहां एक टेलर की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने 26 जून की दोपहर को मिलकर मधुसूदन की हत्या कर दी थी और घर का सामान बिखेर दिया था ताकि पुलिस को लगे कि किसी ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है.

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी पर शक की सुई घूमी. इसके बाद जब पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ती रही और मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया. उसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह आए दिन पति के साथ होने वाली घरेलू कलह से परेशान थी, इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक दूसरे को एक साल से जानते थे.

दोनों बादशाहपुर के एक निजी स्कूल में टीचर हैं. यहां दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने मधुसूदन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 26 जून को जब मधुसूदन घर पर अकेला था तो उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन करके बुला लिया जो छाते में हथियार छिपाकर लाया और पहले मधुसूदन के सिर पर वार किया और उसके बाद गला काटकर हत्या कर दी. शक की सुई उनकी तरफ न घूमे इसलिए दोनों ने घर का सामान भी बिखेर दिया ताकि पुलिस को लगे की लूट के इरादे से किसी ने वारदात को अंजाम दिया है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि मामले में फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है. यहां से आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Crime News, Gurugram news, Haryana news, Husband murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें