Weather Alert! कल से मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम केंद्र ने जारी किया अगले तीन दिनों का अपडेट

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उमस ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. उमस और तेज धूप के चलते एक बार फिर से लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं ने लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत दी लेकिन उमस की वजह से लोगों का हाल बेहाल है.

लखनऊ में अधिकतम तापमान लगातार 37 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इसी बीच लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है.

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 28 और 29 जून को लखनऊ में हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी. लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी. उमस का आलम भी काफी हद तक कम होगा.

30 जून से अच्छी बारिश के आसार फिलहाल नजर आ रहे हैं. यह कहा जा सकता है कि अगले दो दिन हल्की बारिश होगी लेकिन 30 जून को झमाझम बारिश से राजधानी के लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि मॉनसून की बारिश को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला
मंगलवार को लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक बांदा जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कानपुर में 37, इटावा में 33, लखीमपुर खीरी में 34, गोरखपुर में 37, वाराणसी में 35, प्रयागराज में 36, अयोध्या में 35, सुल्तानपुर में 36, आगरा में 36, अलीगढ़ में 34, मेरठ में 30, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में 33 डिग्री सेल्सियस के करीब अधिकतम तापमान रहा. शाहजहांपुर में 35 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं बात करें नोएडा और गाजियाबाद की यहां पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

Tags: Local18, Lucknow news, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More