VIDEO: पुणे में दिल्ली जैसी घटना, लड़की पर बेरहमी से वार, फिर हमलावर से भिड़े राहगीरों ने बचाई जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में एक युवती पर उसके दोस्त द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की दुस्साहसिक घटना सामने आई है. उसने बीच सड़क पर दिनदहाड़े कथित तौर पर हमला कर दिया, लेकिन आस पास के राहगीरों ने मौके पर ही हमलावर से लड़की की जान बचा ली. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. लड़की को हमलावर से बचाए जाने की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है. इसके पहले दिल्ली में भी इसी तरह लड़की पर हमले की वारदात की घटना का वीडियो सामने आया था, जिसमें लड़की की मौत हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक पुणे शहर के सदाशिव पेठ इलाके में दिनदहाड़े एक युवती पर धारदार हथियार से हमला किया गया. गनीमत रही कि कुछ राहगीर तमाशबीन बनने के बजाय 22 वर्षीय हमलावर से मुकाबला करने के लिए भिड़ गए. इस दौरान युवती की जान बच गई. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. बताया गया है कि सुबह करीब 10 बजे लड़की पर हमला किया गया. वह पुणे के सदाशिव पेठ में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ‘एमपीएससी’ की परीक्षा की तैयारी कर रही है.

Tags: Crime News, Maharashtra Police, Pune news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें