
मुंबई. सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol Marriage) की शादी में उनका पूरा परिवार खूब जोश में दिखा. सनी देओल भी अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ शादी में खूब जश्न मनाते नजर आए. सनी देओल और पूजा देओल बहुत मौकों पर एक साथ नजर आते हैं. हाल ही में अपने बेटे की शादी में दोनों जश्न में डूबे नजर आए. लेकिन दोनों का रिश्ता भी किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है. सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरुआत की थी.
सनी देओल (Sunnu Deol) ने अपनी पहली ही फिल्म से धूम मचा दी थी. बॉलीवुड में स्टार बनने के समय ही सनी देओल ने लंदन में गुपचुप शादी रचा ली थी. स्टार बनने के बाद कई साल तक सनी देओल अपनी शादी की खबर से इंकार करते रहे. इसी दौरान सनी देओल का उनकी हीरोइन्स के साथ अफेयर के चर्चे भी आम हो गए. अफेयर की खबरें आते ही सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव भी आते रहे. सनी देओल की पत्नी पूजा देओल ब्रिटेन की रहने वाली थी और उनका असली नाम लिंडा देओल है. पूजा देओल 21 सितंबर 1957 में इंग्लैंड में जन्मी थीं.
पूजा का असली नाम लिंडा देओल है
पूजा की मां सारा महल एक ब्रिटिश महिला थीं और ब्रिटेन के शादी परिवार के ताल्लुक रखती थीं. शाही खानदार से आने के चलते पूजा देओल पर भी मीडिया की काफी नजरें रहती थीं. जब सनी देओल के अफेयर की खबरें अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया के साथ सामने आईं तो सनी देओल की शादी-शुदा जिंदगी में भी हलचल देखने को मिलने लगी.
बेटे की शादी में दिखी जुगलबंदी
हालांकि समय के साथ सब ठीक हो गया और आज दोनों खुशी-खुशी जिंदगी बिताते हैं. पूजा देओल भी फिल्मों से जुड़ी हुई हैं और बतौर राइटर काम करती हैं. पूजा देओल ने कई फिल्मों की कहानियां भी लिखी हैं. हालांकि पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं और कभी भी मीडिया के सामने नहीं आतीं. हाल ही में दोनों अपने बेटे करण की शादी में जश्न के मूड में नजर आए. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाईं रहीं. पूजा देओल पर भी फैन्स की नजरें रहीं और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते रहे.
.
Tags: Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 17:05 IST






