सावन में महादेव को इन 5 उपायों से करें प्रसन्न, शास्त्रों में भी है वर्णन, यहां जानें पूजा विधि


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में सावन माह को पवित्र माना जाता है. सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित है. इस महीने में भोलेनाथ की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. शिव मंदिरों में शिव भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर महादेव को प्रसन्न करते हैं. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, अगर सावन के महीने में पूरी श्रद्धा पूर्वक महादेव की पूजा की जाए तो भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं.

इस साल सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है. अधिक मास की वजह से इस साल का सावन पूरे 2 महीने तक रहेगा, जिसमें भक्तों को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूरे 8 सोमवार मिलेंगे. इतना ही नहीं, अगर आप ज्योतिष शास्त्र द्वारा बताए गए सावन के महीने में कुछ उपाय करते हैं तो भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शास्त्रों में सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार के उपाय बताए गए हैं.

शास्त्रों में बताए गए 5 उपाय
1- शिव पुराण के मुताबिक, सावन में भगवान शंकर को बेलपत्र और धतूरा अर्पित करना बेहद लाभदायक माना जाता है. कहा जाता है कि इन चीजों से शिवजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होने देते.
2- सावन के महीने में प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए, अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है.
3- सावन में अगर आप शिवलिंग पर जल में अक्षत डालकर भगवान शिव के शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो इससे घर में धन का आगमन होता है. कर्ज से मुक्ति मिलती है.
4- शास्त्रों के मुताबिक, सावन में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना भी शुभ माना जाता है. अगर आप प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हैं तो इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और कुंडली में चंद्रमा ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.
5- शिव पुराण के मुताबिक, सावन के पांच सोमवार को पशुपतिनाथ का व्रत करना भी बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि अगर आप पशुपतिनाथ का व्रत सावन में पड़ने वाले पांच सोमवार को करते हैं तो व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Ayodhya News, Local18, Sawan, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More