
हाइलाइट्स
बिना टमाटर के भी टेस्टी आलू की सब्जी तैयार की जा सकती है.
स्वाद से भरपूर आलू की सब्जी लंच-डिनर में बनायी जा सकती है.
आलू सब्जी रेसिपी (Aloo Sabji Recipe): लगभग हर घर में आलू और टमाटर की बनी सब्जी को काफी शौक से खाया जाता है. स्वाद से भरपूर आलू टमाटर की सब्जी सभी लोगों को काफी पसंद आती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब घर में टमाटर नहीं होते हैं. ऐसी सूरत में भी आलू की टेस्टी सब्जी बनाकर खायी जा सकती है. आप भी अगर अक्सर ऐसी स्थिति का सामना करते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बिना टमाटर के भी टेस्टी आलू की सब्जी को तैयार कर सकते हैं, जो भी इस सब्जी को खाएगा वो आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा.
बिना टमाटर के आलू की सब्जी बनाना काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. बारिश के मौसम के चलते भी टमाटर के दाम इन दिनों आसमान पर हैं. इस स्थिति में हमारी बताई रेसिपी का पालन कर आप टेस्टी आलू की सब्जी तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: बारिश में महंगे हो गए हैं टमाटर, एकसाथ खरीदकर 3 तरीकों से कर लें स्टोर, लंबे वक्त तक रहेंगे बढ़िया
आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू – 3
प्याज – 1
जीरा – 1/2 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
लहसुन कटी – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पूनॉ
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पन
नमक – स्वादानुसार
आलू की सब्जी बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर आलू की सब्जी बनाने के लिए पहले आलू को छीलें और फिर उन्हें साफ पानी में धोकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. इसके बाद प्याज का ऊपरी छिलका उतारकर उसके भी बारीक टुकड़े काट लें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें राई, जीरा, हल्दी, कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. इसके बाद कटी हुई प्याज डालें और मसाले के साथ मिक्स कर चलाते हुए भूनें.
2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाने के बाद प्याज नरम होकर हल्की गुलाबी नजर आने लगेगी. इसके बाद कड़ाही में आलू के टुकड़े डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें. आलू को तब तक पकाना हैं जब तक कि अच्छी तरह से सॉफ्ट न हो जाएं. आप अगर ग्रेवी वाली सब्जी बनाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर सकते हैं. इसके बाद सब्जी में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर चलाते हुए फ्राई करें.
इसे भी पढ़ें: नाश्ते में खाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी तो बनाएं रवा उपमा, स्वाद सभी करेंगे पसंद, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
सब्जी को 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद करें. इसके बाद ऊपर से हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें. बिना टमाटर के भी स्वाद से भरपूर आलू की सब्जी बनकर तैयार है. इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 19:30 IST






