36 KM माइलेज वाली कार चाहते हैं लेना? जल्दी पहुंच जाइये शोरूम बस 3 दिन बाकि, मिल रहा है 54 हजार का डिस्काउंट

हाइलाइट्स

सिलेरियो के मैनुअल मॉडल पर 54 हजार की छूट मिल रही है.
वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ये छूट 29 हजार रुपये की है.
कार सीएनजी और पेट्रोल वेरिएंट में आती है.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी अपनी शानदार माइलेज और सस्ती कारों के लिए जानी जाती है. लेकिन अब आपको कोई कहे कि कंपनी की बेस्ट माइलेज देने वाली कार को और भी सस्ता दिया जा रहा है तो कैसा रहेगा. जी, ये सही है, मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट माइलेज कार सिलेरियो पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. लेकिन पेंच ये है कि डिस्काउंट केवल 3 दिनों के लिए ही है. 30 जून तक कंपनी सिलेरियो पर 54 हजार रुपये की छूट ऑफर कर रही है.

मारुति सिलेरियो के 4 वेरिएंट्स कंपनी ऑफर करती है औ इन सभी पर ये डिस्काउंट कॉर्पोरेट, कैश और एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जा रहा है. हालांकि ऑटोमैटिक वेरिएंट पर डिस्काउंट की राशि कुछ कम है. आइये जानते हैं सिलेरियो के किस वेरिएंट पर कितना फायदा आप ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मारुति ने लूट लिया टोयोटा की इस एसयूवी का बाजार, लंबा वेटिंग पीरियड बन गया काल, कंपनी भी हैरान!

होगा बड़ा फायदा
सिलेरियो के एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस के मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी 35 हजार का कैश ‌डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस, 4 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. गौरतलब है कि सिलेरियो की शुरुआती कीमत 5.37 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 7.14 लाख रुपये है.

वहीं कार के एएमटी वे‌रिएंट पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. कंपनी सिलेरियो ऑटोमैटिक पर 29 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. ये 10 हजार रुपये कैश, 15 हजार एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर शामिल है. सिलेरियो की सेल कंपनी मारुति सुजुकी के एरेना डीलरशिप के जरिए करती है.

माइलेज किंग है सिलेरियो
कंपनी सिलेरियो को पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में ऑफर करती है. कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है जो 67 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. कार आप 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ले सकते हैं. इसके बूट स्पेस की बात की जाए तो बजट कारों में ये बेस्ट इन क्लास है. कार में 313 लीटर की डिग्गी आपको मिलेगी. अब बात की जाए कार के माइलेज की. कार का पेट्रोल वेरिएंट 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. वहीं इसका सीएनजी मॉडल एक किलो गैस में 35.6 किलोमीटर का माइलेज देता है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Car Discounts Offers, Maruti Suzuki

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More