
Pakistan Trade With China: आर्थिक संकट से जूझ रहा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान उबरने के लगातार कोशिश कर रहा है. अभी हाल में न्यूयॉर्क में स्थित अपने रूज़वेल्ट होटल को 3 साल के लिए किराए पर दिया है, तो वहीं उसकी यूएई के साथ भी कराची पोर्ट बेचने की डील चल रही है. अब नई खबर ये आ रही है कि पाकिस्तान चीन के साथ व्यापर के समझौते कर रहा है. पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के अनुसार पाकिस्तान ने चीन को गधे की खाल बेचने के अलावा मवेशियों, डेयरी उत्पाद, मिर्च के निर्यात की मंजूरी दे दी है. इस समझौते को लेकर पाकिस्तान चीन के साथ चार प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करेगा. दरअसल, गधे की खाल को चीन में प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाएगा.
सीनेट के स्थायी समिति के प्रमुख जीशान खानजादा ने इस आयात-निर्यात को लेकर अपडेट दिया है. एआरवाई (ARY) की रिपोर्ट के अनुसार, स्थायी समिति के सदस्य दिनेश कुमार ने बताया कि चीन पाकिस्तान से कुत्तों के अलावा गधों की निर्यात के लिए बार-बार अपील की थी. वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, 4 अक्टूबर 2022 की मीटिंग के बाद निर्यात पर सहमति जताई थी. इस समझौते को पाकिस्तान के लिए काफी अहम माना जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, गधों की खाल प्रोसेसिंग के लिए चीन भेजा जा रहा है. चीन के साथ व्यापर के लिए हस्ताक्षर मकसद इस उद्योग को नियंत्रित भी करना है. मालूम हो कि पाकिस्तान पर उसके अपने कुल कर्जे 35% हिस्सेदारी चीन का है. और पाकिस्तान पर कुल कर्ज 13 मिलियन डॉलर का कर्ज है. पाकिस्तान मदद के लिए आईएमएफ़ का दरवाजा लगातार खटखटाता रहा है. लेकिन अंतराष्ट्रीय संगठन ने कर्ज देने से साफ़ इंकार कर दिया है.
ये भी पढ़ें- इस शहर में खुले में नहीं दे सकेंगे कुर्बानी, बकरीद पर कानून तोड़ने वाले को मिलेगी सजा
बदहाली की स्थिति ऐसी है कि मुल्क की अवाम दानें-दानें के लिए मोहताज है. खाने के लिए रोटी नहीं है तो पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि चीन के साथ ये व्यापारिक समझौता काफी फायदेमंद होगा.
.
Tags: China, Pakistan, Pakistan latest news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 18:56 IST






