ऑडियंस को हंसाने के लिए खाए चांटे, मगर बेटे को थप्पड़ पड़ता देख डर गई थीं मां, शो देखने से कर दिया मना

Rajpal Yadav Comedy Scenes : फिल्म और टीवी शोज को हिट कराने में साइड एक्टर्स का बड़ा रोल होता है, वे डायरेक्टर के एक इशारे पर कैसा भी सीन करने को तैयार हो जाते हैं. दर्शकों को हंसाने के लिए, ऐसे सीन भी करते हैं, जो शायद उनके करीबियों को पसंद न आए. मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने उस दौर को याद किया, जब उनकी मां टीवी पर उन्हें थप्पड़ खाता देखकर डर गई थीं. शायद, शो में बेटे को यूं मार खाते देखकर उनका दिल पसीज गया था. राजपाल यादव के काफी समझाने के बाद भी उनका मन विचलित रहा और सीरियल देखने के लिए दोबारा राजी नहीं हुईं.

01

नई दिल्ली: राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 25 साल हो गए हैं. एक्टर ने अपने शानदार करियर का जश्न मनाया और यादगार रोल के बारे में भी बात की. एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने लोगों को हंसाने के लिए पर्दे पर थप्पड़ खाए, मगर शो में उन्हें पिटता देखकर उनके माता-पिता का रिएक्शन काफी अलग था. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

02

राजपाल यादव ने ‘लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां ने जब टीवी शो ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ में उन्हें थप्पड़ खाते हुए देखा, तो उन्होंने शो देखने से मना कर दिया था. एक्टर ने प्रकाश झा के निर्देशन में बने शो में लीड रोल निभाया था. राजपाल यादव उस घटना को याद करके बोले, ‘ये वह दौर था, जब मैंने फिल्मों में कदम नहीं रखा था. तब मुंबई आए मुझे दो साल हुए थे और शो डीडी1 पर प्रसारित होता था. चूंकि उस वक्त यही एक चैनल था, इसलिए गांव के लोग मुझे देखने के लिए एक जगह इकट्ठा होते थे.’ (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

03

राजपाल आगे बताते हैं, ‘मैं ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के शाहरुख और अमरीश पुरी के आखिरी सीन का सपना देख रहा था, जिसमें शाहरुख खान को मार पड़ती है. चूंकि मैं सपने में शाहरुख खान बना था, इसलिए बॉस मिस्टर सेठी से कई बार तमाचे पड़ते हैं. मेरी मां टीवी पर मुझे पिटता देखकर डर गईं और उठकर बाहर चली गईं. मैंने उन्हें बाद में समझाया कि यह सिर्फ एक्टिंग है.’ (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

04

राजपाल अपनी बात जारी रखते हैं, ‘मेरे मां-बाप का सिनेमा से कुछ लेना-देना नहीं है. हम कैमरे के पीछे क्या तकनीक अपनाते हैं, उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता. मैं उन्हें समझाता कि लोग लेखक से कहकर ऐसे सीन डलवाते थे जिनमें मुझे थप्पड़ पड़े, ताकि ऑडियंस का मनोरंजन हो सके और फिल्म हिट हो जाए. मैं उन्हें ऐसे समझाता था. मेरे माता-पिता फिर भी नहीं जान पाए कि मैं असल में क्या काम करता हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

05

‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ इसी तरह के शो ‘मुंगेरी के हसीन सपने’ का सीक्वल है. काम की बात करें, तो राजपाल यादव आखिरी बार फिल्म ‘कटहल’ में नजर आए थे जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी. उन्होंने साल 2022 की मूवी ‘भूलभुलैया 2’ में खास रोल निभाया था. वे अब कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगे जो 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वे आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी हिस्सा हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More