कुछ समय पहले तक घर में एयर कंडीशनर लगवाना एक लग्जरी माना जाता था. हालांकि, अब ये जरूरत भी बन गया है और आजकल बजट रेंज में भी एसी मिलने लगे हैं. लेकिन, कई बार लोग बिजली की ज्यादा खपत और स्वास्थ्य संबंधी नकारात्मक बातें जानकर एसी लगवाने का ख्याल दिमाग से निकाल देते हैं. ऐसे में हम यहां आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं, जिनसे आपका बदल सकता है.
01

अस्थमा और एलर्जी को कम करता है: एसी में डस्ट फिल्टर लगा होता है और आजकल काफी सारे एसी प्यर प्यूरीफायर के साथ भी आते हैं. ऐसे में ये हवा को साफ करते हैं. एसी पॉलन और धूल को हटाकर अस्थमा के हमलों और एलर्जी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. ये फफूंद की ग्रोथ को भी कम में मदद करता है. फफूंद के संपर्क में आने से अस्थमा के अटैक का जोखिम और भी बढ़ जाता है. (Image- ShutterStock)
02

ह्यूमिडिटी करता है कम: घर में एयर कंडीशनर लगवाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये उमस और नमी वाली स्थिति में घर को ड्राई रखता है. हाई ह्यूमिडिटी में कई दिक्कतें होती हैं, जिनसे आप एसी लगवाने पर बचे रहते हैं. बारिश के दिनों के लिए एसी में इसके लिए एक खास मोड भी मिलता है. (Image- ShutterStock)
03

बचाता है जिंदगी: एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी द्वारा कंडक्ट की गई हालिया स्टडी में ये बताया गया कि 9,000 से ज्यादा अमेरिकी गर्मी से जुड़ी वजहों के कारण मर जाते हैं. कई और मौतों में भी कई वजहों के साथ गर्मी भी मौत की एक बड़ी वजह होती है. ऐसे में एसी में रहकर आप गर्मी से जुड़ी दिक्कतों से बच सकते हैं और अपनी जिंदगी बचा सकते हैं. (Image- ShutterStock)
04

मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए: जब आपको किसी कठिन परीक्षा के लिए पढ़ाई करनी हो या किसी जरूरी मीटिंग के लिए फाइल तैयार करनी हो. ऐसे समय में मानसिक शांति और एकाग्र रहना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में एसी आपकी ठंडी हवा देकर आपको शांति देता है. (Image- ShutterStock)
05

कीड़े-मकौड़े और धूल नहीं आते अंदर: जिस कमरे में एसी चलाया जाता है, उसे पूरी तरह से बंद करना होता है. ताकि किसी भी जगह से ठंडी हवा बाहर न चली जाए. इसलिए धूल-गंदगी और कीड़े कमरे में न के बराबर आ सकते हैं. (Image- ShutterStock)
06

डिवाइस नहीं होते ओवरहीट: जब कमरे में एसी चलता है तब आप तो ठंडे रहते ही हैं. साथ ही आपके साथ चलने वाले डिवाइस जैसे- लैपटॉप और एसी भी कूल होते रहते हैं, जिससे ये बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं. (Image- UnSplash)






