Basti News : रुलाने लगे सब्जियों के दाम, ग्राहकों के साथ ही व्यवसायियों का भी टूटा अरमान 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. बस्ती जनपद में बढ़ रहे सब्जियों के दाम ने सीधा असर ग्राहकों के जेब पर पड़ा है. आमतौर पर पहले सब्जियों के दाम भारी बारिश के बाद बढ़ा करते थे लेकिन इस बार बिना बरसात के ही सब्जियों के दाम आसमान छू रहा है. जिससे न सिर्फ ग्राहक बल्कि सब्जी विक्रेता भी बहुत हद तक प्रभावित हो रहे हैं.

उसी का नतीज़ा है कि सब्जी के दुकानों पर सन्नाटा छाया हुआ है. इक्का-दुक्का ही ग्राहक सब्जी की खरीददारी करते हुए देखे जा सकते हैं. मध्यम वर्ग जहां पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा था. वहीं तापमान की तरह बढ़े सब्जियों के दाम ने लोगों के माथों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.

डबल हो गए सब्जियों के दाम
सब्जी विक्रेता विकास पटेल ने बताया कि बारिश के पहले ही जब सब्जियों का ये हाल है तो फिर भारी बारिश के बाद क्या होगा कह पाना मुश्किल है. पहले टमाटर का भाव जहां मण्डी में 15-20 रुपए प्रति किलो था तो वहीं अब मंडी में ही 60 रुपया केजी हो गया है. जिसको फुटकर में हम लोग 120 प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं. वही इस समय अदरक मंडी में 150 रूपए और फुटकर में 200, आलू 10 रूपए और फुटकर 20 में, प्याज मण्डी में 12 रूपए और फुटकर 25 रूपए में, लहसुन मंडी में 90 रूपए और फुटकर में 150 रूपए में बिक रहा है.

सड़ जा रही हैं सब्जियां
सब्जी विक्रेता अमन ने बताया कि सब्जियों के भाव डबल हो जाने की वजह से ग्राहकों ने दुकान से एकदम से दूरी बना ली है. इक्का-दुक्का दुकानदार अगर आते भी हैं तो वो लोग पहले के हिसाब से सब्जियों की खरीददारी नही कर रहे हैं. सब्जी ही हम लोगों का खानदानी पेशा है. लिहाज़ा हम लोग दूसरा बिजनेस कर ही नहीं सकते. इसलिए मंडी से भारी भाव देकर सब्जी लेकर आते हैं. जिसमें से पहले ही कुछ खराब निकल जाता है और फिर सब्जी न बिक पाने के कारण रखे रखे ही सड़ जा रहा है. जिससे लागत भी नहीं निकल पाना मुश्किल हो गया है.

लोग बोले- बिगाड़ दिया रसोई का बजट
सब्जी खरीदने आए ग्राहक अलोक ने बताया कि मिडिल क्लास पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है लेकिन अब बढ़े सब्जियों के दाम ने पूरे घर का बजट ही बिगाड़ दिया है. महीने की आय तो निश्चित है लेकिन खर्च बढ़ता ही जा रहा है. ऐसा लगता है कि अब घर पर सब्जियां भी उगानी पड़ेगी या बिना सब्जियों के ही जीना सीखना होगा.

Tags: Basti news, Local18, Uttar Pradesh News Hindi, Vegetable prices, Wholesale Price Index

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें