
हरिकांत शर्मा/आगरा: अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर आगरा के एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स यूनिट आगरा जोन के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राओं समेत आगरा कॉलेज एनसीसी कैडेट्स और एयर विंग कैडेट्स ने हिस्सा लिया. इस आयोजन के माध्यम से लोगों को मैसेज दिया कि नशा शरीर के लिए कितना घातक है. वह आपके भविष्य को तबाह कर देता है. परिवार को उजाड़ देता है. लोगों को जागरूक करते हुए यह रैली आगरा के सीडीओ ऑफिस से शुरू होकर एमजी रोड संजय पैलेस होते हुए पुनः सीडीओ ऑफिस पर समाप्त हुई.
इस आयोजन के तहत लोगों को नशा से दूर रहने के लिए संदेश दिया गया साथ ही उन्हें जीनव का मुल्य भी समझाया गया. इसके द्वारा कोशिश की गई की लोगों में नशे और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाई जा सके.
युवाओं को जागरुक होने की है जरूरत
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्सयूनिट के प्रभारी इरफान नासिर खान का कहना है कि- 15 दिनों तक जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है. नशा करने के प्रति लोगों को सचेत किया जा रहा है कि नशा उनके लिए कितना घातक है. किसी भी तरह का नशा हो शरीर को नष्ट कर देता है साथ ही नशे से परिवार भी उजड़ जाते है. खासकर देखा जा रहा है कि युवा पीढ़ी नशा की तरफ तेजी से बढ़ती है. उनमें जागरूकता की कमी है. समय रहते युवा पीढ़ी को अगर नशा के खतरे से अवगत कराया जाए, देखरेख की जाए तो हम युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचा सकते हैं.
किसी भी तरीके के नशे से बचे हैं
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं एनसीसी कैडेट्स राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं और आगरा कॉलेज एयर विंग के कैडेट्स शामिल हुए. एनसीसी एयर विंग कैडेट्स निशा ने बताया कि-युवाओं को नशे से बचना चाहिए. किसी भी तरीके का नशा नहीं करना चाहिए. इस एज में उनके लिये एजुकेशन और कैरियर बेहद जरूरी है. अगर कोई भी युवा अगर नशे की तरफ जा रहा है तो अपना जीवन बर्बाद कर रहा है.
.
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 18:07 IST






