नई दिल्ली. बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की अदाओं के आज भी लाखों दीवाने हैं. खूबसूरती और नजाकत के मामले में ये एक्ट्रेस आज भी युवा एक्ट्रेसेज को टक्कर दे सकती हैं. यूं तो रेखा अपनी अदाकारी और निजी जिंदगी के चलते हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस के परिवार के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. तो चलिए आज हम आपको एवरग्रीन ब्यूटी रेखा के परिवार से वाकिफ कराते हैं.
रेखा के परिवार में कुल 6 बहनें और 1 भाई है. दरअसल, एक्ट्रेस के पिता और एक्टर जेमिनी गणेशन ने कुल 3 शादियां की थीं. पहली पत्नी से एक्टर की चार बेटियां हुईं, दूसरी पत्नी पुष्पावली से दो बेटियां और इसके बाद तीसरी पत्नी सावित्री से एक बेटी और एक बेटा हुआ. बता दें, रेखा की केवल एक ही सगी बहन हैं जिनका नाम राधा ( Rekha Sister Radha) है.
राधा भी साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
मॉडलिंग में थी दिलचस्पी-
रेखा की सगी बहन राधा खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं. आज राधा भले ही ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर हैं, लेकिन एक वक्त पर वह भी जानी- मानी मॉडल थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम करने के साथ ही नामचीन मैगजीन्स के लिए फोटोशूट भी किया था. हालांकि, उनकी हमेशा से ही फिल्मों से ज्यादा मॉडलिंग में दिलचस्पी थी.
डिंपल को बनाया स्टार-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कपूर ने ‘बॉबी’ पहले राधा को ही ऑफर की थी. वह इस फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट राधा को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका. राधा ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था जिसके बाद ये फिल्म डिंपल कपाड़िया की झोली में जा गिरी और इस फिल्म से वह रातों- रात स्टार बन गई थीं.
डायरेक्टर के बेटे संग की शादी-
राधा ने साल 1981 में शादी के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने बचपन के दोस्त उस्मान सईद संग शादी कर ली थी और वह अमेरिका चली गई थीं. बता दें, राधा के पति उस्मान सईद साउथ के मशहूर डायरेक्टर एस. एम. अब्बास के बेटे हैं. इस कपल के दो बेटे हैं जिनकी भी अब शादी हो चुकी है.
.
Tags: Bollywood actress, Entertainment Special, Rekha
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 16:57 IST






