रीवा के युवा ने अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी फेस्टिवल में जीता बेस्ट पोर्टेड अवार्ड, नौकरी के साथ करते हैं फोटोग्राफी


आशुतोष तिवारी/रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. एजुकेशन, सिनेमा, क्रिकेट, एथलेटिक्स, मॉडलिंग हर क्षेत्र में रीवा के टैलेंट का जलवा बरकरार है. वही, अब फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी रीवा के एक अचीवर्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

रवि प्रकाश पांडेय रीवा शहर के उर्रहट मोहल्ले के निवासी है. वह एलआइसी में डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर अमरपाटन में सेवाएं दे रहे हैं. लेकिन उनकी रुचि फोटोग्राफी में है. यही वजह है कि वह बीच-बीच में समय मिलने पर फोटो खींच कर प्रतियोगिताओं में भेजते रहते हैं. उन्होंने कौस्तुभ मिश्रा और पाकिस्तान के अदील अजीज से पोर्टेट की बारीकियां सीखी है. इसके पहले रवि के पोर्ट्रेट अर्थ सत्य’ को इटली के विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफी समारोहों में पूरे साल प्रदर्शित करने के लिए चुना जा चुका है.

‘ख्वाबीदा’ के लिया मिला बेस्ट पोर्ट्रेट अवार्ड

एक बार फिर रवि ने अपनी फोटोग्राफी की कला से पूरे विंध्य क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी फेस्टिवल में 40 देशों की 5000 प्रविष्टियों के बीच रवि प्रकाश पाण्डेय के पोर्ट्रेट ‘ख्वाबीदा’ को बेस्ट पोर्ट्रेट अवार्ड दिया गया है. रवि पेशेवर फोटोग्राफर नहीं है वह अपने शौक को पूरा करने के लिए फोटोग्राफी करते रहते हैं. लेकिन इस उपलब्धि से उनका मनोबल बढ़ा है. उनका कहना है कि 40 देशों से आई प्रविष्टयों के बीच उनके पोर्टेट को बेस्ट चुना गया है. यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में है और इससे उन्हें आगे और काम करने की प्रेरणा मिलती है. रवि ने पुष्कर मेले में कालबेलिया जनजाति की लड़की की फोटो खीची थी. इसी फोटो का टाइटल ख्वाबीदा यानी ख्वाबों में जीने वाली लड़की देकर फेस्टिवल में प्रस्तुत किया गया था.

Tags: Indian youths, Local18, Madhya pradesh news, Rewa News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More