Parthala Flyover Bridge: पर्थला फ्लाईओवर खुला, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चौराहों की फूली सांसें, ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल

नोएडा. लंबे इंतजार के बाद पथराव फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोला गया. पृथला फ्लाईओवर शुरू होने के बाद से 1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक पर यातायात का दबाव बढ़ गया है. पृथला से किसान चौक के बीच करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंस गए. ऐसे में 5 मिनट का सफर तय करने में वाहन चालकों को करीब 40 से 45 मिनट का समय लग गया. ट्रैफिक विभाग के भी पसीने छूट गए और जाम खुलवाने में असफल दिखे.

सोशल मीडिया पर लोगों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को किसान चौक पर अंडरपास बनाने की याद दिलाई. अधिकारियों से अपील करते हुए रेजिडेंट ने कहा कि अंडरपास बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी. वहीं अधिकारियों ने पृथला फ्लाईओवर शुरू करने से पहले जाम वाले पॉइंट का निरीक्षण किया था. ऐसे में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सोसायटी वासियों ने अधिकारियों के निरीक्षण और इंजीनियरिंग पर सवाल भी खड़े किए हैं.

दरअसल में अधिकारियों ने शाहबेरी गोल चक्कर और किसान चौक पर लगने वाले जाम को लेकर निरीक्षण किया था, लेकिन उससे निपटने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया जिसकी वजह से जाम में लोग सुबह और शाम फंस रहे हैं.

ट्रैफिक विभाग से मदद की गुहार

जानकारों के मुताबिक क्रॉसिंग रिपब्लिक और गाजियाबाद से नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन पृथला फ्लाईओवर होने की वजह से इस रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से वाहन का दबाव और बढ़ गया है. पर्थला फ्लाईओवर शुरू होने से यातायात का दबाव बढ़ गया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा को जोड़ने के लिए भले ही कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस दिखाई दे रही है.

वाहनों का दबाव होने के चलते गौर सिटी गोल चक्कर से एक मूर्ति तक लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है. वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति सुबह और शाम बढ़ गई है. आसपास के रहने वाले रेजिडेंट्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रैफिक विभाग से भी जाम से निजात दिलाने की अपील की है.

Tags: Delhi News Alert, Delhi Traffic Advisory

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More