शादी के बाद हुई 3 बेटियां, ससुराल में थी बेटे की चाहत, वारिस नहीं हुआ तो बहू को…

सवाई माधोपुर. आज भी कई लोग रूढ़िवादिता की जंजीरों में इस कदर जकड़े हुए हैं कि किसी को जान से मार देने का भी खौफ नहीं है. एक और सरकार जहां लड़का और लड़की में कोई भेद नहीं समझ रही तो, वहीं दूसरी ओर समाज में अब भी यह बुराई मुंह उठाए खड़ी हुई है. इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला गंगापुर सिटी कस्बे में. यहां एक महिला को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह बेटे को जन्म नहीं दे सकी.

सवाई माधोपुर जिले के सलेमपुर की रहने वाली रूपवंती बेरवा की शादी घर वालों ने फरवरी 2017 में बड़े ही अरमानों के साथ बाढ निवासी अरुण कुमार बैरवा के साथ की थी. तब घरवालों को ससुराल वालों की नियति का पूरी तरह पता नहीं था. रूपवंती ने शादी के बाद एक के बाद एक 3 बच्चियों को जन्म दिया, लेकिन उसके पति और ससुराल वालों को बेटे की चाहत थी.

पति देता था धमकी

रूपवंती का पति नशे में धुत होकर लगातार उसके साथ मारपीट करता था. बेटा नहीं पैदा करने का ताना देकर उसे छोड़ने की लगातार धमकियां भी दिया करता था. मारपीट करने के समाचार लगातार मृतका के पीहर पक्ष को मिलते रहते थे, लेकिन रूपवंती के परिजन मन मसोसकर रह जाते थे. आखिरकार एक दिन ससुराल में रूपवंती की अचानक मौत हो गई. उसकी की मौत से पीहर पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए. पति ने बाइक से गिरने को मौत का कारण बताया, लेकिन यह बात पीहर पक्ष के लोगों के गले नहीं उतरी. इतनी ही नहीं अस्पताल की मोर्चरी के सामने में भी लोगों ने हंगामा कर दिया.

ये भी पढ़ें: बाड़मेर में कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या, फार्म हाउस पर हुआ हमला, पुलिस अब खंगाल रही CCTV फुटेज

परिजनों का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने रूपवंती की हत्या की है. उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया जाएगा. वहीं पति का कहना है कि वह बाइक से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल हाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया है. साथ ही कोतवाली में पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Tags: Crime News, Rajasthan news, Sawai madhopur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More