Nagaur : नासिक से मंगवाए नींबू के पौधे, उगा दिए रेगिस्तान में, आज हो रही लाखों की कमाई

कृष्ण कुमार/ नागौर.राजस्थान का मध्यवर्ती जिला कहे जाना वाला नागौर है. नागौर देश का एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें देश में पाई जाने वाली हर एक मिट्टी नागौर में पाई जाती हैऐसा कृषि विशेषज्ञों का कहना है. यहां पर किसान के अनुसार मिट्टी को देखते हुऐ खेती की जा सकती है. ऐसा ही एक प्रयोगकाटिया गांव के रहने वाले किसान बलवीर सारण ने अपने खेत में नीबू की खेती कर किया. वह खेती किसान के लिए सफल हुई और उसी खेती से किसान लाखो की आय को कमा रहा है.

दरअसल किसान बलवीर ने बताया कि मैनें सक्सेस किसानों से नीबू की खेती करने की बात कही तो उन्होनें मिट्टी की परीक्षण कराने की सलाह दी यदि मिट्टा सक्सेस है तो आप खेती कर सकते हो. बलवीर का कहना है कि मैने नीबू की खेती करने के लिए मिट्टी की क्षमता को पहचाना उसके बाद नासिक जाकर मैनें बिजोरा किस्म के नीबू के पौधे खरीदे और मेरे खेत में मैने लगा दिए.

ऐसे करे खेती
बलवीर ने बताया कि जब आप अपने खेत में नीबू की खेती करना चाहते हो तो सबसे पहले आपको मिट्टी की क्षमता का पता होना चाहिए. इसके अलावा यदि आप पौधे लगाते हो तो पौधे की दूरी 5 मीटर होनी चाहिए. वही पौधों को विकसित करने के लिए गोबर की खाद व डीएफी खाद का प्रयोग करना चाहिए.वही पौधों की सिंचाई बूंद बूंद पद्धति से करनी चाहिए .

जानिए इन नीबू की विशेषता
किसान बलवीर ने बताया कि यह नीबू बीज रहित नीबू होते है जो सामान्य नीबू की साईज से यह नीबू बड़ी साईज के होते है.इनमें रस की मात्रा भी ज्यादा होती है.इनका उपयोग पत्थरी निकालने में भी किया जाता है. यह नीबू साधारण नीबू से अधिक समय तक खराब नहीं होते है.बलवीर ने बताया कि जब मैने पौधे लगाए तो मैं नासिक से नींबू के पौधे मंगवाएउसके बाद यहां पर खेती की. मै वर्ष में नीबू की खेती से 2 से 3 लाख रुपये की आय अर्जित कर लेता हूं. यदि कोई किसान नीबू की खेती के बारे में जानना चाहता है तो किसान बलवीर से 97831 51551 संपर्क कर सकता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 13:51 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More