
CUET Result 2023 Kab Aayega: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से (एनटीए) जुलाई में सीयूईटी यूजी परिणाम 2023 के परिणाम घोषित करने की संभावना है. परिणाम आने के बाद छात्र अपना परिणाम CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर देख सकते हैं. CUET UG 2023 परीक्षा 23 जून को समाप्त हुई. परीक्षा समाप्त होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर परिणाम आने की उम्मीद लगाई जा रही है.
CUET UG नतीजे 20 जून के आसपास
एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी सूचना के मुताबिक, “नतीजे 20 जून के आसपास आने की उम्मीद थी, जो अब संभवत: जुलाई के पहले सप्ताह के आसपास घोषित किए जाएंगे.”
फाइनल आंसर की, रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी. एनटीए प्रोविजनल आंसर की भी जारी करेगा. अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए सीमित समय भी दिया जाएगा.
CUET UG परिणाम 2023 कैसे जांचें:
-cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
-स्कोरकार्ड जांचने के लिए ‘CUET UG परिणाम’ वाला लिंक खोलें.
-आवश्यक डिटेल देकर लॉगिन करें.
-अपना स्कोरकार्ड जांचें और परिणाम डाउनलोड करें.
सीयूईटी-यूजी के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन
इस साल सीयूईटी-यूजी के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. ये आंकड़े पिछले साल आए आवेदनों से 41 प्रतिशत ज्यादा हैं. सीयूईटी सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा है. आवेदकों की संख्या के हिसाब से यह देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है. इसके पहले संस्करण में, 12.5 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था.
ये भी पढ़ें-
UPSC Success Story: विधवा मां ने गरीबी में पाला, ट्यूशन पढ़ाकर निकाला पढ़ाई का खर्च, बेटी बनी IAS
.
Tags: CUET 2023
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 13:49 IST






