Chhattisgarh monsoon updates continuous heavy rain wreck havoc school hospital submerge latest news

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हो रही बारिश ने आम जन जीवन पर बुरी तरह असर डाला है. बारिश का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है, जिसके कारण सड़कों से लेकर स्कूलों और अस्पतालों तक चारों तरफ पानी ही पानी भर गया है. हालांकि झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, लेकिन लोगों के काम पर भी इसका प्रभाव पड़ा है. लगातार तीसरे दिन बारिश से छोटे-बड़े तालाब और पोखर भर गए है.

प्रदेश के अधिकतर जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण लगातार हो रही बरसात के कारण कई स्कूलों में सत्र शुरु होने के बाद फिर से छुट्टी कर दी गई है. वहीं नालों की सफाई नहीं होने से कई जगह पानी भर गया. सब्जी मंडी में भी कुछ ऐसे ही हालात नजर आए जहां लगातार बारिश के कारण पूरी मंडी जलमग्न हो गई. राजनांदगांव जिला अस्पताल बारिश के चलते जलमग्न हो गया और वार्डो में पानी घुस गया. बता दें हर साल बारिश में जिला अस्पताल में पानी घुसने से ऐसे ही हालात बन जाते है.

स्कूलों में घूसा पानी तो की गई छुट्टी
बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत कटगी के आश्रित गांव लखमई सत्ती के प्राथमिक स्कूल के खुलने के दूसरे दिन स्कूल जाने के रास्ते में पानी भर जाने से बच्चों को जलमग्न सड़क पारकर स्कूल जाना पड़ रहा है. धमतरी मे स्कूल खुलने के बाद दूसरे ही दिन बारिश के चलते फिर छुट्टी कर दी गई. लगातार हो रही बरसात के कारण कई स्कूलों में सत्र के दूसरे दिन छुट्टी करनी पड़ी. बीते 3 दिन से धमतरी में लगातर बारिश हो रही है.

बारिश से सड़के बनीं तालाब
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से धमतरी की सड़कें और गालियां जलमग्न हो गई है. शहर का वाटर ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से सड़को में जलभराव से आम लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. रायगढ़ के संजय कॉम्प्लेक्स सब्जी बाजार में नाली सफाई नहीं होने से बारिश का पानी भर गया. वहीं दुर्ग में लगातार तीसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है. लोग अति आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकल रहे है. जिले में अब तक 3.33 इंच पानी गिर चुका है.

बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर
मानसूनी बारिश के कारण प्रदेश की अधिकतर नदियों का जलस्तर बढ़ा है. बलरामपुर की कनहर नदी का जलस्तर बारिश से बढ़ गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. भीषण गर्मी की वजह से नदी सूख गई थी. छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहने वाली कनहर नदी पर दोनों राज्यों की बड़ी आबादी निर्भर करती है. वहीं मुंगेली जिले में सुबह से हल्की बारिश हो रही है. अच्छी बारिश होने से खेती किसानी के कार्यो में तेजी आई है और किसान खेतों के जुताई कार्य मे जुटे हैं.

(इनपुट: राकेश यादव, मिथिलेश ठाकुर, प्रशांत, हरपाल सिंह)

Tags: Chhattisgarh news, Raipur news, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें