बच्चों कि लिए मार्केट में आए फंकी और क्यूट टिफिन, लंच बॉक्स और बॉटल, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान


आदित्य तिवारी/भोपाल. गर्मियों की छुट्टियां लगभग ख़त्म हो चुकी है. कई स्कूल 25 जून से प्रारंभ होने वाले है. ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करने की शुरुआत कर चुके हैं. गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों की कई आदतों में बदलाव आते है. जैसे देर तक सोना, पढ़ने की आदत छूट जाना. अब पेरेंट्स इन सभी आदतों में बदलाव करने की कोशिश कर रहे है. कुछ पेरेंट्स ऐसे भी है जो अपने बच्चों के लिए स्कूल शुरू होने से पहले जरूरी सामान की खरीददारी कर रहे है जैसे लंच बॉक्स, स्कूल बैग, ड्रेस, फुटवेअर आदि. वैसे तो मार्केट में हर तरह के लंच बॉक्स उपलब्ध है, पेरेंट्स भी अपने बच्चों के लिए फंकी और क्यूट लंच बॉक्स खरीद रहे हैं, जिससे उनके अंदर उस लंच बॉक्स को स्कूल ले जाने को लेकर एक्साइटमेंट बनी रहे.

फंकी स्टाइल की चीजें बच्चों को आ रही पसंद

बच्चों के लिए मार्केट में पिकाचू, स्पाइडर- मैन, बेन 10, डोरेमॉन और गेम बेस्ड लंच बॉक्सेस मौजूद हैं. इन गेम बेस्ड लंच बॉक्स में पजल बने हुए आ रहे हैं. दुकान के मालिक प्रभाष परमार ने बताया है कि बच्चों को फंकी स्टाइल वालें चीजें काफी पसंद आती है. साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें अलग-अलग तरह के दिखने वाले लंच बॉक्स के साथ वॉटर बॉटल मंगवानी पड़ती है.

किन चीजों का रखें ध्यान

  • बहुत बार स्टील की चम्मच टिफिन में नहीं होती है, इसलिए ध्यान रखें कि लंच बॉक्स में चम्मच जरूर हो.
  • बच्चों को टिफिन खोलने के लिए किसी की मदद की जरूरत न लेनी पड़े, इसीलिए सरलता से खुलने वाला टिफिन चुने.
  • ऐसी टिफिन ना ले जिसमें गेम्स बने हो क्योंकि इससे बच्चों का ध्यान खाने से ज्यादा गेम खेलने में लग जाएगा.
  • कई बच्चों को स्ट्रॉ से पानी पीने में परेशानी होती है, इसलिए बड़े ढक्कन वाली बोटल को खरीदें, जिससे वह ढक्कन को ग्लास के तौर पर उपयोग कर सकें.
  • खराब प्लास्टिक वाली टिफिन न लें क्योंकि गर्म खाना रखने के बाद वह बच्चे खाएंगे तो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा.

Tags: Bhopal news, Local18, Madhya pradesh news, SCHOOL CHILDREN

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More