कपड़े धुलते हुए ज़ोर से हिलती है वाशिंग मशीन, न करें नज़र अंदाज़, सिर्फ 79 रुपये में ठीक हो जाएगी प्रॉब्लम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाशिंग मशीन से काम काफी आसान हो जाता है. जहां पहले घर की चादर, कपड़े धोने में आधा दिन निकल जाता था, वहीं अब कुछ मिनट में ही सारा काम हो जाता है. कपड़े धुलने के साथ-साथ वाशिंग मशीन में ही ये ड्राय भी हो जाते हैं. कपड़े ड्राय करने का प्रोसेस वाशिंग मशीन में स्पिन प्रोग्राम के तहत होता है. लेकिन कई बार हम ये देखते हैं कि स्पिन करते समय वाशिंग मशीन काफी तेजी से वाइब्रेट या शेक करती है. इसके कई कारण हो सकते हैं.

अगर आपकी वाशिंग मशीन कभी-कभी वाइब्रेट करती है, तो ये हो सकता है कि ड्रम में वजन ठीक से सेट न हो. आमतौर पर ऐसा तब हो सकता है जब आप वाशिंग मशीन में कोई बड़ी चीज़ डाल देते हैं, या फिर कई बार बड़ी बेडशीट ड्रम के चारों ओर लपेट जाती है, और ठीक से बैलेंस नहीं बन पाता है.

इसके अलावा कई बार ऐसा भी होता है कि वाशिंग मशीन जिस जगह पर रखी है, वहां की ज़मीन अच्छी न हो, और इसलिए स्पिन साइकल होने पर ये तेजी से आवाज़ करती हो.

वाशिंग मशीन को सेफ रखते हैं एंटी-वाइब्रेशन पैड
अच्छी बात ये है कि इसे ठीक करने का एक सस्ता जुगाड़ ज़रूर है. वाशिंग मशीन की तेज़ आवाज़ से निजात पाने के लिए आप एंटी वाइब्रेशन पैड खरीद सकते हैं. वाइब्रेशन पैड से आपकी वाशिंग मशीन शेक करते हुए आवाज़ नहीं करेगी और साथ ही ये शेक करते हुए अपनी जगह से भी नहीं हिलेंगी.

अमेज़न पर अलग-अलग कंपनी के कई एंटी वाइब्रेशन पैड बिक रहे हैं. इसकी कीमत 79 रुपये से शुरू होती है. इस एंटी वाइब्रेशन पैड को वाशिंग मशीन के चारों पैर के नीचे फिट किया जा सकता है. इससे ये कहीं भी हिलती-डुलती नहीं है. इसके अलावा इस पैड को फ्रिज के नीचे या किसी फर्नीचर के नीचे भी फिट किया जा सकता है.

Vibrat Washer Dryer एंटी वाइब्रेशन पैड्स सक्शन कप फीट के साथ आता है. 4 पीस पैड्स की कीमत 249 रुपये है. इसे वाशिंग मशीन के नीचे फिट करना बहुत आसान है. ये ग्रे कलर में आता है, और इसका मटिरियल प्लास्टिक का है. इसी तरह अमेज़न पर कई कंपनी के एंटी-वाइब्रेशन मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं.

Tags: Tech Knowledge, Tech news hindi, Tech Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें