लड़की चाहती थी कई मर्दों से दोस्‍ती, बॉयफ्रेंड ने पूरी कर दी हसरत, हर महीने हो रही लाखों की कमाई


कौन बॉयफ्रेंड चाहेगा कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से बात करे. उनके साथ डेट पर जाए. लेकिन कैटियाना की बात कुछ और है. वह चाहती थीं कि उनके पास ढेर सारे दोस्‍त हों, जिनके साथ वह लंबी-लंबी रोमांटिक बातें कर सकें. अपनी बातें शेयर कर सकें.उन्‍होंने बॉयफ्रेंड से यही इच्‍छा जाह‍िर की और उसने कैटियाना की हसरत पूरी कर दी. अब वह तमाम मर्दों से लगातार बात करती हैं. उनके संपर्क में रहती हैं. इतना ही नहीं, इससे हर महीने लाखों रुपये की कमाई हो रही है.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ओनलीफैन्स मॉडल कैटियाना अपने फॉलोअर्स को इंटिमेट एक्‍सपीर‍िएंस दे रही हैं. 20 साल की कैटियाना ने कहा, हर कोई चाहता था कि मुझसे बात करे. मेरे संपर्क में आए. एक कनेक्‍शन बनाए. मेरी भी यही इच्‍छा थी. मैं उन लोगों के साथ एक खास तरह का रिश्ता रखना चाहती थी. उनसे खूब सारी बातें करना चाहती थी. इसल‍िए मैंने अपने बॉयफ्रेंड विल गुडॉल को यही बात बताई. उसने मेरी इच्‍छा भी पूरी कर दी. अब मैं लोगों से बातें करती हूं. कई बार उनकी परेशान‍ियां भी होती हैं, जो मुझसे बात करके दूर हो जाती हैं. उन्‍हें रिलैक्‍स महसूस होता है.

वर्चुअल गर्लफ्रेंड की तरह रह रही
दरअसल, विल गुडॉल ने कैटियाना की तरह एक डिजिटल क्‍लोन विकस‍ित किया है, जो देखने और बात करने में बिल्‍कुल कैटियाना की तरह लगता है. इसे कैटियाना एआई नाम दिया गया है. यह वर्चुअल गर्लफ्रेंड की तरह रहती है. चुटकुले बना सकता है और उनके फॉलोअर्स को संदेश भी भेज सकता है. कैटियाना कहती हैं, यह मुझसे काफी बेहतर है. गुडॉल से जब पूछा गया कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया तो उसने बताया कि हर किसी को अपनी प्रेमिका के साथ बात करने में सक्षम होना चाह‍िए. कैटियाना ने कहा, लोग मुझसे कहते थे कि मैं बात करना चाहता हूं क्‍योंकि मेरा व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक है. लोग मुझे पसंद करते हैं. मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बहुत ठोस, दीर्घकालिक रिश्ते में हूं जो मुझसे प्यार करता है, और मुझे लगता है कि एआई किसी भी रिश्ते में एक अच्छा जोड़ हो सकता है.

कैरिन मार्जोरी तो कमा रहीं लाखों डॉलर
कैटियाना पहली मॉडल नहीं हैं, जिन्‍होंने अपना क्‍लोन तैयार करवाया है. इससे पहले 23 साल की सोशल मीडिया स्टार कैरिन मार्जोरी (Caryn Marjorie) ने अपने प्रशंसकों को खूबसूरत तोहफा दिया था. उन्होंने अपना बेहद ही खूबसूरत एआई क्लोन बनवाया, ताकि उनके फैंस जब चाहें तब उन्हें डेट कर सकें. हालांकि, इसके लिए वह प्रशंसकों से हर मिनट एक डॉलर चार्ज भी करती हैं. कैरिन एक साथ 1000 बॉयफ्रेंड्स को डेट कर रही हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More