
हम सबकी आदत है, जब भी हम किसी नदी या समुद्र में नाव की सवारी कर रहे होते हैं तो पानी को हाथ जरूर लगाते हैं. हमें बहुत मजा आता है. लेकिन यह वीडियो देखने के बाद आप कतई ऐसा नहीं करेंगे. वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का है. एवरग्लेड्स नेशनल पार्क में एक शख्स नाव की सवारी कर रहा था. उसने हाथ बाहर निकाला और पानी में घुलने लगा, तभी एक शार्क ने छलांग लगाई और उसे खींचकर पानी के अंदर ले गई. वह चिल्लाता रहा, छटपटाता रहा, लेकिन जब वह वापस नाव पर आया तो खून से सना हुआ था. दिल दहला देने वाला यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो माइकल रूसो ने बनाया जो उस भयानक हमले के समय खुद नाव पर मौजूद था. उसने कैप्शन में लिखा, आज का दिन सबसे डरावने दिनों में से एक था. निक और हम सभी दोस्त मछली पकड़ने के लिए गए थे. शुरुआत काफी अच्छी थी. इसी बीच निक अपने हाथ गंदे पानी में धुलने लगा. वह जैसे ही झुका तभी ग्रे कलर की लंबी शार्क ने छलांग लगाई और हाथ पकड़कर पानी में खींच ले गई. वीडियो में, आप निक को सफेद कपड़े पहने हुए देख सकते हैं, जिसे शार्क पानी में खींचकर ले जा रही है.
.
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 10:43 IST






