
सांपों से कौन नहीं डरता. इंसान हो या जानवर, हर कोई उसे देखकर रास्ता बदल लेते हैं. क्योंकि इन्हें दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है. इनके काटे का आदमी पानी भी नहीं मांगता. अगर किसी को डंस लें तो पलभर में मौत हो जाती है. इनके जहर की एक बूंद किसी भी काम तमाम करने के लिए काफी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोबरा को भी पलभर में मौत की नींद सुलाने वाला एक जानवर धरती पर मौजूद है. आप कहेंगे नेवला. लेकिन आप पूरी तरह सही नहीं हैं. इस जानवर को कोबरा का कोई खौफ नहीं. और तो और देखते ही उस पर झपट पड़ता है. इनके जहर का असर भी नहीं होता.
हम बात कर रहे मीरकैट्स की. दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी रेगिस्तान में पाया जाने वाला यह जानवर वैसे तो नेवले की प्रजाति का सदस्य है, लेकिन काफी खतरनाक माना जाता है. इसकी ऊंचाई महज 1 फीट तक होती है और वजन एक किलो से भी कम. आमतौर पर यह समूहों में घूमते हैं और इनका नेतृत्व एक मादा मीरकैट करती हैं. इनकी नजर, सूंघने की ताकत और सुनने की क्षमता काफी ज्यादा होती है.
सांप-बिच्छू से भरते अपना पेट
मीरकैट सर्वाहारी होते हैं. यानी कुछ भी खा सकते हैं. लेकिन आमतौर पर ये छोटी छिपकलियों, बिच्छू, सांपों और उसके अंडों का शिकार करते हैं. कभी-कभी बिच्छू या सांप जैसे खतरनाक रेगिस्तानी शिकार भी खा जाते हैं. इन पर कोबरा और बिच्छू के जहर का कोई असर नहीं होता. चूंकि ये रेगिस्तानी इलाके में रहते हैं, इसलिए जो भोजन लेते हैं उसी में इनको पानी भी मिल जाता है. आमतौर पर इनकी उम्र 13 साल तक होती है. अफ्रीका को छोड़ दें तो दुनिया के कई जू में इन्हें रखा जाता है. यह देखने में काफी सुंदर नजर आते हैं और मादा मीरकैट अपने बच्चों को खड़े होकर भी भोजन करा सकती हैं.
1 साल में 2 बच्चों का जन्म संभव
मीरकैट आमतौर पर बहुत तेजी से प्रजनन करते हैं. लगभग 70 दिनों के गर्भकाल के बाद, मादा मीरकैट्स एक वर्ष में दो बच्चों को जन्म दे सकती हैं, जिनमें से प्रत्येक में तीन से सात बच्चे होते हैं.ये बच्चे तब तक मां के साथ बिल में रहते हैं, जब तक वे ठोस खाना खाने के लिए तैयार नहीं हो जाते. जब ये शिकार करते हैं तो उसकी भी रणनीति बनाते हैं.कुछ साथी शिकार की तलाश करते हैं, कुछ रणनीति बनाते हैं तो कुछ शिकार करते हैं. ये प्रादेशिक जानवर हैं.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 18:08 IST






