
नई दिल्ली. टीवी का मोस्ट फेवरेट प्रोग्राम ‘द कपिल शर्मा शो’ अपने आखिरी पड़ाव पर है. शो खत्म होते ही सबसे पहले कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह,सुमोना चक्रवर्ती और कीकू शारदा संग अमेरिका जाएंगे और वापिस लौट कर फिर से शो को शुरू करेंगे. हालांकि शो के खत्म होने से पहले शो में पहली बार बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी और रीना रॉय को एक साथ देखने को मिलेगा. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसे देख कपिल शर्मा के चाहने वाले काफी खुश हैं. हालांकि मौसमी की हरकतों और बातों से शो के कॉमेडियंस कॉमेडी करना भूल गए. चलिए देखते हैं क्या है प्रोमो में..
जारी हुए प्रोमो में देखा जा सकता है कि मौसमी चटर्जी और रीना रॉय धांसू अंदाज में कपिल शर्मा के शो में एंट्री करती हैं. इस दौरान रीना को बस हंसते हुए देखा जा सकता है लेकिन मौसमी चटर्जी की हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज से सेट पर बैठे लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. वहीं सेट पर कॉमेडी कर रहे किकू और कृष्णा मौसमी की हाजिरजवाबी से हक्के बक्के रह जाते हैं. दोनों उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं जबकि कपिल शर्मा भी हार मान लेते हैं और उन्हें सेट से बाहर ले जाने की बातें करते हैं. ये सारी चीजें बेहद फनी तरीके से दिखाया है, जिसे देख दर्शक एक्साइटेड हो गए हैं.
जारी हुए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कपिल मौसमी चटर्जी और रीना रॉय से सवाल करते हैं और मौसमी जवाब देती हैं. कपिल कहते हैं, ‘रोमांटिक सीन्स के दौरान कौन ज्यादा शर्माता है? कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए मौसमी कहती है कि ‘जिसको आता नहीं है’. कपिल आगे फिर पूछते हैं कि सेट पर कौन फर्ल्ट ज्यादा करता है, पर मौसमी कहती हैं ‘मैं’. मौसमी की बातें सुनकर कपिल और रीना रॉय हंसने लगते हैं.
आगे जब कपिल मौसमी की हाजिरजवाबी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उन्हें काफी मजा आ रहा है. इस पर मौसमी उन्हें फटकार लगाते हुए कहती हैं, ‘आपको बहुत फुरसत मिल रही है न. एक तो पहले आप आए लेट और मैंने पूछा कि वो कहां है तो बोल रहे हैं कि वो पढ़ रहे हैं. मैंने कहा कि आर्टिस्ट तो हम लोग हैं, वो क्या पढ़ रहे हैं.’ मौसमी की बातें सुनकर कपिल अवाक हो जाते लेकिन बाद में वो अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं. इन्हीं सब के बीच शो में कीकू शारदा की एंट्री होती है और वह दुखी होते हुए कहते हैं ‘सब भुला दिया है इन्होंने. किकू का रिएक्शन देख मौसमी हंसने लगती हैं.
किकू के बाद कृष्णा अभिषेक की जीतेंद्र की मिमिक्री करते एंट्री करते हैं. वह रीना रॉय के सामने आकर कुछ कहते हैं कि मौसमी खुद सामने आकर उनकी भी बोलती बंद देती हैं. मौसमी की बातें सुनकर कृष्णा जमीन पर लेटकर उनके पैर छूने लगते हैं. इसी बीच कपिल को मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ‘मौसमी जी हमने इधर भी एक सेट बनाया है, मैं आपको दिखाता हूं.’ कपिल की बातें सुनकर सब हंसने लगते हैं वहीं मौसमी भी ठहाके मार कर हंसने लगती हैं.
.
Tags: Kapil sharma, Reena Roy, The Kapil Sharma Show
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 14:03 IST






