माथे पर आ गया है कालापन, अपनाएं 5 आसान तरीके, मिनटों में रिमूव होगी ब्लैकनेस, निखर जाएगा चेहरा

How to Remove Blackness of Forehead: कई बार कुछ लोगों के माथे पर कालापन नजर आने लगता है. ऐसे में फोरहेड की ब्लैकनेस लोगों की फेशियल ब्यूटी को भी प्रभावित करती है. वहीं कई महंगे प्रोडक्ट यूज करने के बावजूद कालापन (Forehead blackness) कम नहीं होता है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने के तरीके, जिसकी मदद से आप कुछ ही दिनों में माथे का कालापन दूर करके निखरी त्वचा हासिल कर सकते हैं.

01

ओट्स-छाछ स्क्रब करें इस्तेमाल: माथे का कालापन दूर करने के लिए आप ओट्स और छाछ का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप दो चम्मच ओट्स लेकर इसको कुछ देर के लिए पानी में भिगो कर रख दें. फिर दस-पंद्रह मिनट के बाद ओट्स में दो-तीन चम्मच छाछ एड करें और दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर के स्क्रब तैयार कर लें. फिर इस स्क्रब को फेस पर अप्लाई करके पांच मिनट चेहरे की मसाज करें. इसके बीस मिनट के बाद सादे पानी से फेस वॉश कर लें. (Image-Canva)

02

दूध-हल्दी फेस पैक यूज करें: बहुत बार टैनिंग और सनबर्न की वजह से माथे पर कालापन आ जाता है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप दूध-हल्दी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी लेकर इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इसको फेस पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. (Image-Canva)

03

हनी-लेमन जूस करेगा मदद; शहद और नींबू के रस का इस्तेमाल भी आप माथे का कालापन दूर करने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए एक चम्मच शहद लेकर इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिक्स कर लें. फिर इस मिश्रण को माथे पर लगाकर आधा घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद नॉर्मल वॉटर से फेस वॉश कर लें. (Image-Canva)

04

बेसन-हल्दी आएगी काफी काम: फोरहेड की ब्लैकनेस को दूर करने के लिए बेसन और हल्दी का फेस मास्क भी कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए दो चम्मच बेसन लेकर इसमें आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा कच्चा दूध मिक्स करें. फिर इसको चेहरे पर लगाकर बीस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. (Image-Canva)

05

खीरा इस्तेमाल करें: स्किन ब्लैकनेस से छुटकारा पाने के लिए आप खीरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप खीरे के गोल स्लाइस काट लें. फिर इनको हल्के हाथों से रोजाना पांच मिनट के लिए माथे पर धीरे-धीरे रब करें. इससे भी माथे का कालापन धीरे-धीरे दूर होने लगता है. (Image-Canva)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More