
प्रतापाराम/जैसलमेर. संत कबीर का एक दोहा है जिसे आप सभी ने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान जरूर पढ़ा होगा, बड़ा भया तो क्या भया, जैसे पेड़ खजूरपंथी को छाया नहीं फल लागे अति दूर. खजूर बहुत ही लाभकारी फल होता है. इसका उपयोग मेवे के रूप में भी किया जाता है. खजूर में 3000 कैलोरी उर्जा प्रति किलो होती है. इसमें बहुत से पोषक तत्व जैसे शुगर, कैल्शियम, निकोटिनिक एसिड, पोटाशियम और आयरन होते हैं.खजूर पाम फैमिली का सदस्य हैंऔर ये ट्रॉपिकल क्लाइमेटिक कंडीशन में ही उगता हैं.
एक पेड़ में निकलता है 30-40 किलो
मेडजुल को किंग ऑफ डेट्स कहा जाता है.साइज के कारण पॉपुलर मेडजुल खजूर अजवा वेराइटी के बाद सबसे महंगा होता है. भारत में मेडजुल 1200-1500 प्रति किलो बिकता है.इसके पेड़ से एवरेज 30-40 किलो का उत्पादन होता है. मार्केटिंग और ब्रांडिंग की मदद से किसानों को 50 हजार तक की आमदनी हो जाती है.
फार्म हाउस में काम करने वाले पुनम सिंह का कहना है कि खजूर की खेती में अपार संभावनाएं हैं.भारत के बाजार में अच्छी डिमांड है.उन्होंने बताया कि मेडजुल वेराइटी की खजूर की कीमत 1200 रुपये प्रति किलो तक हैं.उन्होंने बताया कि उत्पादन के बाद मंडियों- मार्केट प्रोसेसिंग प्लांट में जाता है इसके बाद निर्यात होता है.
मेडजुल खजूर के फायदे –
हड्डियां और दांत के लिए फायदेमंद – खजूर की यह किस्म बहुमूल्य गुणों से भरपूर है.इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस मौजूद होता है, जो हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है.
मधुमेह में फायदेमंद – खजूर में बड़ी मात्रा में प्राकृतिक शर्करा होती है.मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए मेडजुल खजूर का लाभ यह है कि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसके इस्तेमाल से मधुमेह कम होता है.
प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है – मेडजुल खजूर एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है.इसमें मौजूद सेलेनियम और दूसरे जरूरी पोषक तत्व, कैंसर को होने से रोकने में सक्षम होते हैं.
गर्भावस्था में फायदेमंद – कई वैज्ञानिक निष्कर्ष में ये सामने आया है कि अजवा खजूर के आश्चर्जनक स्वास्थ्य लाभ गर्भवती महिलाओं को भी मिलते हैं.अगर गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से किया जाए तो अजवा खजूर खाने से गर्भ की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और प्रसव के समय भी गर्भ की गति में मदद मिलती है.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक – मेडजुल खजूर एक ऐसा सुपरफूड है ख़जूर फाइबर का एक बड़ा स्रोत है जो हमारे पाचन तंत्र को लाभ पहुंचाता है.
हमारी मासपेशिओ के विकास में सहायक – खजूर की यह किस्म ना सिर्फ पाचन तंत्र बल्क़ि मांसपेशियों के विकास, मस्तिष्क के स्वास्थ्य और जीवन शक्ति के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होती है.
.
Tags: Jaisalmer news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 20:49 IST





