Siwan : नशा मुक्ति अभियान को लेकर सड़क पर उतरे एसपी और डीएसपी, लोगों को दिया यह संदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंकित कुमार सिंह/ सीवान: बिहार के सीवान में अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध अभियान चलाया गया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाइन से निकलकर शहर के तरवारा मोड़ तक पहंचा. इस दौरान प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. प्रभात फेरी में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, डीएसपी विनोद कुमार, सदर एसडीपीओ फ़िरोज आलम, नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम के साथ अन्य अधिकारी सहित पुलिसकर्मी शामिल हुए. जिसमें पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों को नशे से मुक्त रहने की अपील की गई.

नशा के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को किया जागरूक

सीवान की सड़कों पर पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों को नशे का सेवन न करने तथा इसके दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया. साथ ही लोगों से कहा कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी, शराब, भांग आदि का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. यह स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है. इन सब के सेवन से अनेकों प्रकार की बीमारी होती है और इंसान की बीमारियों की वजह से मृत्यु हो जाती है. समाज को नशे की प्रवृति से रोकने के लिए हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा.

नशा करने वाले परिवार के साथ समाज को भी पहुंचाते हैं नुकसान

नशा विमुकति दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा ने सीवान वासियों के बीच संदेश दिया कि लोग ज्यादा से ज़्यादा नशा विमुक्ति अभियान से जुड़े और नशा से दूर रहें. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का नशा उस व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए नुकसानदेह है. पुलिस का मुख्य उदेश्य यह है कि लोग नशा विमुक्ति अभियान से जुड़े और हर तरह के नशा से दूर रहे. नशा करने वाले व्यक्ति अपने परिवार के साथ-साथ समाज को भी क्षति पहुंचाते है. नशा सिर्फ इंसान को ही नहीं बल्कि समाज को भी खोखला कर देता है और आने वाले कई जनरेशन को भी बर्बाद कर देता है. इसलिए नशा छोड़े और अन्य लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 23:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें