‘सलमान खान हमारा टारगेट, मौका मिला तो…’ मोस्ट वाॅन्टेड गोल्डी बराड़ ने बताया खतरनाक प्लान


नई दिल्ली. खतरनाक अपराधी और भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स में शामिल सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को देश की कई एजेंसियां खोज रही हैं. इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस जारी किया है. इस बीच एक बार फिर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मशहूर अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा संदेश दिया है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘सलमान खान हमारे टारगेट पर है. मौका मिलेगा तो जरूर मारेंगे.’ इस तरह की धमकी पहले भी सलमान खान को मिल चुकी है और इसी के बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

गौरतलब है कि सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कई संगीन मामलों में वांछित है. वह भारत के बाहर दूसरे देश में बैठकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर में भी उसका नाम सामने आया है. भारत की तमाम एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं. उस पर डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित है. कनाडा पुलिस भी उसकी तलाश में है. उसके सिर पर डेढ़ करोड़ का इनाम रखा गया है, लेकिन वह अब तक सभी खुफिया एजेंसियों को चकमा देने में कामयाब रहा है.

इंटरव्यू में क्या बोला गोल्डी बराड़?
कुख्यात गैंगस्टर सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने कहा, ‘अभिनेता सलमान खान हमारे टारगेट पर हैं. मौका मिलेगा तो जरूर मारेंगे.’ यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी गोल्डी बराड़ बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को कई बार धमकी दे चुका है.


लाॅरेंस बिश्नोई क्यों है सलमान खान की जान का दुश्मन?

सलमान खान को इस तरह की धमकी साल 1998 से दी जा रही है. इस साल जब काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान का नाम आया था उसी के बाद सलमान को धमकी मिलना शुरू हो गई. जून 2021 में भी एजेंसियों ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कड़ी पूछताछ की थी और उसी दौरान सलमान खान की हत्या की सुपारी दिए जाने की बात सामने आने के बाद मुंबई पुलिस अचानक हरकत में आ गई थी.

राजस्थान के गैंगस्टर को दी गई थी सलमान को मारने की सुपारी
लाॅरेंस बिश्नोई से पूछताछ में सलमान खान की हत्या की साजिश रचने की बात कुबूल करते हुए उसने बताया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को जिम्मेदारी दी सौंपी थी. इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

Tags: Lawrence Bishnoi, Maharashtra News, Salman khan, Wanted criminal

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More