चेन्नई में दर्दनाक हादसा! लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया शख्स का पैर, कुचलने से हुई मौत


चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डॉ. राधाकृष्णन सलाई स्थित ‘द सवेरा होटल’ में 28 वर्षीय शख्स का पैर एक सर्विस लिफ्ट के बाहर फंसने की वजह से उसकी मौत हो गई  मृतक की पहचान पेरंबूर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पेरंबूर के हैदर गार्डेन मेन रोड के रहने वाले अभिषेक के रूप में हुई है. दरअसल अभिषेक ‘द सवेरा होटल’ में हाउसकीपर के रूप में काम करता था. वह रविवार दोपहर 2:30 बजे ट्राली लेकर 9वीं मंजिल से 8वीं मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में घुसा था. लेकिन इसी दौरान उसकी ट्राली दरवाजे में फंस गई और फिर अभिषेक का पैर भी लिफ्ट के बाहर फंस गया.

काफी कोशिशों के बाद भी वह अपना पैर निकाल नहीं पाया और इसी बीच लिफ्ट भी चल पड़ी, जिस कारण कुचलने से उसकी मौत हो गई. पुलिस फिलहाल लिफ्ट के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि वास्तव में क्या हुआ था.

ये भी पढ़ें- ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में परिवार के 12 लोगों की मौत, 7 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख


रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक का शव निकालने में अग्निशमन और बचाव की टीमों को 3 घंटे का समय लग गया. पुलिस ने घटना के संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वे- निजी होटल के प्रभारी 39 वर्षीय गोकुल, मुख्य अभियंता 38 वर्षीय विनोथ कुमार और होटल के मैनेजर 54 वर्षीय कुमार. वहीं, अभिषेक के भाई की शिकायत के आधार पर रोयापेट्टा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Tags: Chennai news, Tamil Nadu news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More