‘फाइटर’ से ऋतिक रोशन के फर्स्ट लुक पर बरसे फैंस, टॉप क्रूज की मूवी से की तुलना, बोले- टॉप गन का इंडियन वर्जन..

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर’ से अपने किरदार की एक नई झलक दिखाकर फैंस को रोमांचित कर दिया है. इस फिल्म से ऋतिक रोशन का यह पहला लुक है. फोटो में, ऋतिक को सैनिक की यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है. उन्होंने बगल में खड़े फाइटर जेट पर हाथ रखा हुआ है. वे कैमरे की ओर पीठ करके खड़े हैं और एयरक्राफ्ट को देख रहे हैं.

ऋतिक रोशन ने फोटो के साथ दिए कैप्शन में फिल्म ‘फाइटर’ की रिलीज डेट का जिक्र किया है. वे लिखते हैं, ‘फाइटर, 25 जनवरी 2024 और ‘फाइटर’ रिलीज होने में 7 महीने बाकी हैं.’ एक्टर के फैंस ने जब यह फोटो देखी, तो उन्होंने ‘फाइटर’ की टॉम क्रूज की फिल्म ‘टॉप गन: मैवरिक’ से तुलना कर डाली. एक यूजर लिखता है, ‘टॉप गन की कॉपी, बॉलीवुड का चिरपरिचित अंदाज.’ दूसरा यूजर बोला, ‘क्या टॉप गन की रीमेक है?’ तीसरा यूजर कहता है, ‘सस्ता टॉप गन.’ चौथा यूजर कहता है, ‘टॉप गन मैवरिक का इंडियन वर्जन है क्या?’

Hrithik Roshan fighter first look, Hrithik Roshan movies, Hrithik Roshan upcoming movies, fighter release date, fighter cast, is fighter copy of Top Gun Maverick, fighter teaser, fighter deepika padukone, fighter director, fighter budget, Hrithik Roshan age, Hrithik Roshan wife, Hrithik Roshan children, Hrithik Roshan girlfriend, Hrithik Roshan net worth, Hrithik Roshan instagram, Hrithik Roshan father, Hrithik Roshan mother, Hrithik Roshan sister, Hrithik Roshan best movies, Hrithik Roshan flop movies, Hrithik Roshan indian superhero, top bollywood Actors, best bollywood actors

(फोटो साभार: Instagram@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन के लुक और अंदाज की कई लोगों ने तारीफ भी की है. एक यूजर कहता है, ‘आइए, इंडियन सुपरहीरो ऋतिक रोशन का हौंसला बढ़ाएं.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘और इंतजार नहीं होता. 7 महीने बाद रोंगटे खड़े होने वाले हैं.’ ‘फाइटर’ को भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताया जा रहा है. फिल्म में दीपिका पादुकोण उनके अपोजिट नजर आएंगी. अनिल कपूर भी खास रोल में हैं. इसके अलावा, ऋतिक के पास ‘वॉर 2’ है, जिसमें जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं. इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा होना अभी बाकी है.

Tags: Hrithik Roshan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More