यहां होता हैं फलों का सबसे अधिक उत्पादन, उत्तराखंड के सभी पहाड़ी फल है उपलब्ध


पवन कुंवार/उत्तराखंड: उत्तराखंड के नैनीताल घूमने आ रहे हैं तो आपको हम एक ऐसी जगह बताने जा रहे हैं जहां आपको उत्तराखंड के सारे फ्रूट आसानी से मिल जाएंगे. यह जगह आपको नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर मिलेगी. हल्द्वानी से करीब 14 किलोमीटर दूर यह जगह है. यहां एक ऐसी दुकान है जहां पर सालों से उत्तराखंड के फल स्थानीय लोग बेचा करते हैं और आपको इस दुकान पर आडू, खुमानी, पूनम, नाशपाती, लीची और पहाड़ी सेब से लेकर पहाड़ के सभी फ्रूट्स मिलेंगे. आपको बता दें कि दो गांव में इन फ्रूट शॉप का नाम बिष्ट फ्रूट है और यह दो गांव की मुख्य बाजार में स्थित है.

बिष्ट फ्रूट के संचालक प्रमोद सिंह बिष्ट बताते हैं कि मुझे यहां दुकान लगाते हुए 40 साल से भी अधिक समय हो गया है और मैं बचपन से ही यह दुकान में पहाड़ी फ्रूट्स बेचता हूं और नैनीताल आने वाला हर पर्यटक यहां से पहाड़ी फ्रूट ले जाता है. दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, लखनऊ, मुरादाबाद और यूपी के अन्य शहरों से यहां पर टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं और सभी पर्यटक यहां के पहाड़ी फलों को बेहद पसंद करते हैं. सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल आडू, नाशपाती, पूलम और खुमानी है जिसे पर्यटक बहुत संख्या में यहां से ले जाते हैं.

दुकान खुलने का समय

आपको बता दें कि दो गांव पर यह बिष्ट फ्रूट की शॉप सुबह 7 बजे और शाम  9 बजे तक यह खुली रहती है और इन दिनों यहां से पर्यटक खूब पहाड़ी फ्रूट्स खरीदकर ले जा रहे हैं.
यहां फलों का उत्पादन सबसे अधिक

नैनीताल जिले के रामगढ़, धारी, भीमताल और ओखलकांडा ब्लॉक में सेब, आडू, खुबानी, पुलम आदि का बहुतायत से उत्पादन होता है. प्रदेश में उत्पादित होने वाले सेब, आडू में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल नैनीताल जिले की है. जिले में 8000 से अधिक काश्तकार फलोत्पादन से जुड़े हैं.

Tags: Haldwani news, Latest hindi news, Local18, Uttrakhand ki news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More