ऑप्टिकल भ्रम तस्वीरों के ज़रिए दिए जाने वाले चैलेंजेज़ को सुलझाने में दिमाग की दही हो जाती है. आंखें चाह कर भी उन छुपे रहस्यों को खोज पाने में बेदम होने लगती हैं, जिसकी चुनौती पार करनी होती है. लेकिन फिर भी लोग अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा-दौड़ाकर सिर्फ इसलिए ऑप्टिकल भ्रम तस्वीरों की पहेली सुलझाने में लगे रहते हैं ताकी अपना बुद्धिकौशल साबित कर सकें. जी हां, ऑप्टिकल भ्रम वाली चुनौती को ऑब्ज़र्वेशन स्किल टेस्ट भी कहते हैं.
हंगरी के आर्टिस्ट डूडोल्फ की बनाई हुई तस्वीर में गिलहरियों की संख्या खोजने की चुनौती दी गई है. जहां पेड़ों और झाड़ियों के बीच गिलहरियों के अलावा कई परिंदे भी मौजूद है. ऐसे में गिलहरियों को गिन पाना आसान नहीं होगा. लेकिन धैर्य और समझदारी के साथ अगर इस चुनौती पर काम किया जाए तो सफलता नामुमकिन भी नहीं है.
तस्वीर में तलाशनी है कुल गिलहरियों की संख्या
डूडोल्फ ने अपनी इस पेंटिंग में पेड़-झाड़ियों के बीच ढ़ेरों परिंदे और गिलहरियां बनाई हैं. जिसमें मौजूद गिलहरियों की कुल संख्या का पता लगाने को कहा. जो बेशक सिर चकरा देने वाला चैलेंज है. सबसे बड़ी बात तो ये है कि गिरहरियां पूरी भी दिख सकती हैं, आधी भी. कहीं केवल सिर नज़र आएगा तो कहीं केवल पूछ. कहीं झांकते दिख जाएगा तो कहीं उछलते कूदते. अब इन सब झंझटों के बीच सभी गिरहरियों का पता लगाना आसान काम नहीं है. लेकिन अगर आप इसे कर ले जाते हैं, तो समझिए कि आपके धैर्य और समझ का कोई सानी नहीं.
परिंदों के बीच में उछलकूद मचा रही गिलहरियों को गिनने वाले में होगा कमाल का दिमाग और गजब का पेशेंस
पेड़, परिंदे के बीच में छुपे मिली कुल 24 गिलहरियां
ना सिर्फ दिमाग, आंख और समझ बल्कि संयम और धैर्य की भी परीक्षा ले लेती हैं कुछ ऑप्टिकल भ्रम तस्वीरों की चुनौतियां. ठीक डूडोल्फ की बनाई इस तस्वीर की तरह. तो अब तक जिसने भी दिमागी कसरत करने के बाद हार मान ली उनके लिए ऊपर दी गई तस्वीर में गिलहरियों की कुल संख्या और स्थान दिखा दिया गया. और जो कुछ हद तक कामयाब हो गए हैं, वो पूरी तरह परफेक्शन के लिए भी तस्वीर में दिए जवाब से खुद का आंकलन कर सकते हैं.
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 07:45 IST





