पिथौरागढ़ शहर में एक नई पहल, खुद का बिजनेस शुरू कर रहे युवा स्टार्टअपर्स

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है. यहां के सभी बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले ऐसा संभव नहीं है, लेकिन यहां युवा अपना स्वरोजगार शुरू कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं. अभी तक काफी युवा स्टार्टअप कर चर्चा का विषय बने हैं. ऐसे ही स्टार्टअप के दौर में अब पिथौरागढ़ के युवा भी आगे आ रहे हैं. यहां सरकारी नौकरियों की जगह युवाओं के लिए अच्छी आय कमाने का सबसे सरल तरीका है. इस सन्दर्भ में पिथौरागढ़ की युवाओं की ओर से फूड वैन के माध्यम से स्वरोजगार की शुरुआत बहुत ही बड़ा कदम है.

यह पिथौरागढ़ में पहली ऐसी पहल है जहां स्थानीय युवा अपनी जरूरतों के अनुसार अपनी नौकरी खुद कर रहे हैं. जहां कई पर्यटक और स्थानीय लोग आते हैं वहां इन युवाओं ने फूड वैन स्थापित किया है और उनके लिए खाद्य व्यवस्था प्रदान की है. इस स्टार्टअप के ऑपरेटर मानिक पांडे ने बताया कि पहाड़ों में नौकरियों की कमी नहीं है, लेकिन शर्म के कारण वह नहीं करते है. इस स्थिति को देखते हुए युवाओं ने फूड वैन बिज़नेस शुरू किया है और अब आत्मनिर्भरता के माध्यम से अधिक अच्छी ज़िंदगी जी रहे हैं.

यहां घूमने आए लोगों से बातचीत में इस फूड वैन के स्टार्टअप के बारे में पूछा गया तो सभी ने इसकी जमकर सराहना की. यहां की स्थानीय निवासी रक्षिता पांडे का कहना है कि वह बचपन से चंडाक रोड में घूमते आ रहे हैं, लेकिन इस रोड में कोई भी ऐसी सुविधा उन्हें देखने को नहीं मिली लेकिन अब धीरे-धीरे ऐसे स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं जो पिथौरागढ़ के डेवलपमेंट में काफी मददगार साबित होंगे.
वहीं एक अन्य पिथौरागढ़ के सीनियर सिटीजन त्रिलोक मेहता बताते हैं की अन्य राज्यों से लोग पिथौरागढ़ आकर अच्छा रोजगार कमा रहे हैं तो वहीं पिथौरागढ़ का यूथ नौकरी की तलाश में बाहर जा रहा है जो बिल्कुल भी सही नहीं है. अगर युवा ऐसे स्टार्टअप अपनाएं तो वह भी एक अच्छा रोजगार अपने ही शहर में रहकर कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 19:32 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More