4 पहियों पर चलता हुआ महल अब आप भी करवा सकते हैं बुक, टोयोटा लेकर आई धांसू स्कीम, बस 2 लाख का होगा खर्च

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

टोयोटा वेलफायर कंपनी की लग्जरी एमपीवी है.
इसके लिए डीलरशिप्स पर बुकिंग शुरू हो गई.
बुकिंग अमाउंट 2 लाख से 5 लाख के बीच है.

नई दिल्ली. देश भर में टोयोटा की कई डीलरशिप्स पर Toyota Vellfire MPV के लिए बुकिंग्स अब खुल गई हैं. ये अनॉफिशियल बुकिंग है. कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस कार का हाल ही में ग्लोबल डेब्यू हुआ है. इस कार की बुकिंग के लिए 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक टोकन अमाउंट देना होगा. इस कार की डिलिवरी सितंबर 2023 में चालू होने की उम्मीद है.

यह कार जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. टोयोटा की यह कार पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी. Vellfire MPV एग्जीक्यूटिव लाउंज पैकेज के साथ आने वाली है. नई वेलफायर टोयोटा की TNGA-K मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. कार का नया मॉडल पहले के मॉडल से थोड़ा बड़ा है.

यह भी पढ़ें : 34 KM का माइलेज, CNG में भी अवेलेबल, सिर्फ 72 हजार रुपये देकर शोरूम से घर लाएं ये चमचमाती हैचबैक

नया डैशबोर्ड
इस कार में कैब-फॉरवर्ड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है. यह एमपीवी 3 मीटर लंबे व्हीलबेस के साथ आती है और इसमें 6 लोग आराम से सवार हो सकते हैं. कार में एक सिंपल लुकिंग डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया गया है जो पिछले मॉडल की तुलना में कम बटन्स के साथ आता है क्योंकि इस बार ज्यादातर फीचर्स टचस्क्रीन में इंटिग्रेट कर दिए गए हैं. नया मॉडल कम्फर्टेबल सीट डिजाइन के साथ आता है.

यह भी पढ़ें : CNG Car कर रहे हैं प्लान? हैचबैक ही नहीं, सेडान और SUV भी होने जा रही हैं लॉन्च, 2 महीने कर लें इंतजार

मिलेंगे 2 इंजन ऑप्शन
नई वेलफायर दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें एक टर्बोचार्ज्ड 2.4 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन शामिल है जो 275hp पावर और 430Nm टॉर्क जेनेरेट करती है जो CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है. दूसरा इंजन 2.5 लीटर, 4 सिलिंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है जिसका पावर आउटपुट 250hp है और इसे e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इंडिया में इसका 2.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन लॉन्च किया जा सकता है.

Tags: Car Bike News, Toyota, Toyota Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें