काम की खबर: अगर आप में भी है हुनर तो कमा कमाएं 50 हजार, युवा कल्याण विभाग ने मांगे आवेदन

आदित्य कृष्ण/अमेठी. यदि आप में भी हुनर है और आप भी अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. अमेठी जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किए जाने की योजना बनाई गई है. इसके लिए विवेकानंद यूथ अवार्ड कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.

यूपी के साथ-साथ अमेठी में भी युवा कल्याण विभाग द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 15 वर्ष से 35 वर्ष के युवा इस योजना में आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऐसे युवा जिन्होंने खेलकूद, सामाजिक कार्य, वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, मानव अधिकार पर्यटन जैसे अनेक कार्यों को बढ़ावा दिया है. ऐसे युवाओं को इस पूरे अभियान में मौका दिया जाएगा.

30 अगस्त तक है आवेदन की अंतिम तिथि
जिला युवा कल्याण अधिकारी रागिनी ने बताया कि यह पूरी प्रतियोगिता राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं के लिए रखी गई है. ऐसे युवा जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम किया है. वह अपने कार्यों के विवरण और अपने 3 वर्ष के अनुभव के साथ कार्यालय आकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के पश्चात जनपद स्तर पर निर्धारित की गई कमेटी सभी प्रारूपों की जांच कर जनपद स्तर पर 10 युवाओं को प्रदेश भेजेगी. जहां से उन्हें विवेकानंद यूथ अवार्ड के तहत सम्मानित कर 50 हजार रुपये और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा मिलेगी. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. मेरी सभी युवाओं से अपील है कि जो भी जिस क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं वह तत्काल इस योजना में आवेदन कर दें.

Tags: Amethi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More