34 KM का माइलेज, CNG में भी अवेलेबल, सिर्फ 72 हजार रुपये देकर शोरूम से घर लाएं ये चमचमाती हैचबैक


हाइलाइट्स

वैगन आर इंडिया की बेस्टसेलिंग हैचबैक है.
कई सालों में इसकी डिमांड कम नहीं हुई है.
इसे आसान किश्तों पर खरीदा जा सकता है.

नई दिल्ली. पिछले दो दशकों से मारुति सुजुकी की एक कार ने भारतीयों का न केवल भरोसा जीता है बल्कि इस कार से देश के लोगों को प्यार है. आज भी ये कार टॉप 5 सेलिंग कारों में अपनी जगह बनाए हुए है. ऐसा नहीं है कि ये मिडिल क्लास फैमिली कार ही बन कर रह गई, बल्कि इसको हर वर्ग चाहे फिर वो यूथ हो, महिलाएं हों या फिर प्रीमियम कारों को पसंद करने वाले, वैगन आर उनके घर की शान होती ही है. वहीं इस कार ने कमर्शियल व्हीकल के तौर पर भी झंडे गाड़े हैं. टैक्सी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कारों में से भी वैगन आर टॉप पर है.

अब बात की जाए इस कार को खरीदने के बारे में. यदि आप भी वैगन आर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बजट थोड़ा कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस कार को अब आप थोड़ा डाउनपेमेंट कर आसानी से कार लोन के जरिए ले सकते हैं. किस्त भी इसकी काफी कम आएगी और कुछ ही समय में कार की कीमत भी आप चुका सकेंगे. आइये जानते हैं वैगन आर पर क्या है फाइनेंस स्कीम और कितनी आएगी किस्त.

यह भी पढ़ें : चलता-फिरता 5 स्टार होटल ! शिखर धवन की लग्जरी कार देख कर आप भी कहेंगे, काश…

क्या रहेगा फाइनेंस का गणित
वैगन आर का यदि आप Lxi CNG वेरिएंट खरीदते हैं और इसकी ऑन रोड प्राइस पर फाइनेंस करवाते हैं तो ये 7.26 लाख रुपये बैठती है. इस पर यदि आप 90 प्रतिशत का लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर से 5 साल के लिए लेते हैं तो आपको डाउनपेमेंट के तौर पर 72600 रुपये का डाउनपेमेंट करना होगा. इसकी ईएमआई आपको 13,564 रुपये हर महीने चुकानी होगी. इस पूरे लोन पर आपको 1,60,411 रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे. आसान शब्दों में कहें तो 7.26 लाख रुपये की वैगन आर पर के ‌लिए आप 5 साल में मूल और ब्याज मिला कर 8,13,811 रुपये का भुगतान करते हैं. इस कार पर लगभग सभी बैंक और एनबीएफसी फाइनेंस करते हैं. हालांकि लोन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की शर्तों और आपके फाइनेंशियल प्रोफाइल के आधार पर किया जाता है.

जबर्दस्त पावर के साथ बेहतरीन माइलेज
वैगन आर अपने कम मेंटेनेंस और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है. कार का माइलेज सीएनजी मॉडल पर 34 किलोमीटर प्रती किलोग्राम तक और पेट्रोल पर 25 किलोमीटर प्रती लीटर तक का है. कार में दो इंजन ऑप्‍शन दिए जाते हैं. इसमें 1.0 पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन मिलता है. कार की पावर आउटपुट की बात करें तो ये 60 बीएचपी तक जनरेट करती है.

कीमत में भी वाजिब
वैगन आर न केवल कम मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के लिए फेमस है बल्कि ये कार काफी वाजिब कीमत में भी उपलब्‍ध है. कार को आप 5.54 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 6.45 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More