Jamshedpur News : हड्डियों, मांसपेशियों में है समस्या तो करवाए हॉट आयरन रॉड मसाज, जानें लोकेशन


 आकाश कुमार/जमशेदपुर. अगर आपको भी हड्डी जोड़ या मांसपेशी में दर्द या सूजन है तो आप जमशेदपुर में उत्कल एसोसिएशन आ सकते हैं. जहां आपको कविराज अशोक मोहंती के द्वारा हॉट आयरन रॉड मसाज थेरेपी दिया जाएगा. जिससे आपकी यह सारी परेशानियां चुटकियों में दूर हो जाएगी. कविराज अशोक मोहंती ओडि़शा के रहने वाले हैं. 1995 से लेकर 2020 तक कांतिलाल अस्पताल में हॉट आयरन रॉड मसाज थेरेपी दिया करते थे. यह थेरेपी आयुर्वेदिक तौर से लोगों का इलाज करते हैं. जिसमें विशेष जड़ी बूटियों से बनाया हुआ तेल इस्तेमाल होता है. हॉट आयरन रॉड को गर्म करके आपके जिस अंग में तकलीफ है वहां पर इलाज किया जाता है.

यहां पर टूटी हुई हड्डी, स्पांडिलाइसिस, पैरालाइसिस, पोजल शोल्डर, शोल्डर प्रॉब्लम, मोच, पीठ की दर्द या पीठ से जुड़ी समस्या मस्कुलर पेन आदि का इलाज आसानी से होता है. यह मसाज थेरेपी आधे घंटे का होता है. जिसका शुल्क मात्र 150 रुपए होता है. यह सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम के 7:30 बजे तक खुला रहता है.

सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम के 7:30 बजे तक खुला रहता है

यहां इलाज करवाने वाले जितने भी पेशेंट आते हैं उन्हें काफी संतुष्टि भरा परिणाम देखने को मिलता है. कई लोगों ने यह भी बताया कि कई बार हम लोग काफी जगह इलाज कराने के लिए जाया करते थे, लेकिन इलाज सक्सेस नहीं होता था पर कविराज मोहंती चुटकी भर में क्या समस्या है वह पकड़ लेते और इसका आसानी से इलाज कर देते हैं.

Tags: Jamshedpur news, Jharkhand news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More