‘Kohram’ के बाद अमिताभ-नाना की क्यों नहीं बनी जोड़ी? 24 साल से हैं एक दूसरे से दूर, दिलचस्प है किस्सा

नई दिल्ली. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिए फेमस हैं. दोनों को पहली बार फिल्म ‘कोहराम’ (Kohram) में देखने को मिला था. साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म को मेहुल कुमार ने बनाया था. इस फिल्म के बाद अमिताभ-नाना के चाहने वालों को उमींद थी कि ये जोड़ी किसी और फिल्म दिखेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. फिल्म रिलीज के 24 साल बाद भी इन दोनों को लेकर अभी तक कोई ऐसा सीन दिखाई भी नहीं दे रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कोहराम’ फिल्म के सेट पर अमिताभ और नाना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसका नतीजा ये हुआ कि दोनों ने कभी एक साथ फिल्में नहीं करने की कसमें खा ली. ‘कोहराम’ इस फिल्म की पहली और आखिरी फिल्म बन कर रह गई.

अमिताभ संग नाना की फाइट को लेकर जब एक बार नाना पाटेकर से सवाल किया गया तो उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार देते हुए खारिज दिया था. उन्होंने साल 2015 में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए नाना ने उन अटकलों पर अपना रिएक्शन दिया था. नाना ने उस दौरान एक खुलासा भी किया था कि वे दोनों दिग्गज ऑफस्क्रीन अच्छे दोस्त बने हुए हैं, भले ही वे किसी फिल्म के लिए फिर से एक साथ नहीं आए हैं. बातचीत में जब बिग बी के साथ किसी अन्य प्रोजेक्ट के बारे में जब नाना से पूछा गया तो उन्होंने बताया था कि उन्हें कोई समस्या नहीं है और जब भी कोई स्क्रिप्ट मिलती है तो वे एक साथ जरूर आएंगे.

बता दें कि साल 2016 में महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ आई थी, जिसमें नाना पाटेकर अहम भूमिका में थे. फिल्म में नाना की एक्टिंग को चारों ओर से सराहना मिली थी. वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. ऐसे में फिल्म की सफलता को देख महेश मांजरेकर इसे हिंदी में बनाने का फैसला किया और इस फिल्म में अमिताभ को कास्ट करने का फैसला किया. हालांकि अमिताभ ने इसे करने से मना कर दिया था.

बिग बी ने इस बारे में एक इंटरव्यू में खुद खुलासा करते हुए कहा था कि मैं नाना की बेमिसाल एक्टिंग का मुकाबला नहीं कर सकता हूं. इसलिए मैंन मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ के हिंदी रीमेक में काम करने से मना कर दिया क्योंकि मुझे फिल्म में में नाना पाटेकर वाला किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला था. लेकिन फिल्म में नाना की बेहतरीन अदाकारी देखने के बाद मैंने फिल्म करने के लिए ‘ना’ कह दिया. इस दौरान अमिताभ से कहा गया कि उन्होंने फिल्म कोहराम के बाद नाना संग क्यों काम नहीं किया तो बिग बी ने बेहद पॉजिटिव तरीके से जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने कोहराम के बाद उन्हें कोई बेहतरीन स्क्रिप्ट मिली नहीं जिस पर दोनों काम कर सकें.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment news., Entertainment Special, Nana patekar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More