इस किसान ने 2 बीघा में लगाया 250 अनार के पेड़ का बगीचा, पहली बार में ही लाख रुपए की कमाई 


कालूराम जाट/ दौसा. कहा जाता है कि किसान अपनी फसल को लेकर हमेशा खुश नजर आता है. लेकिन आज किसान अपनी जमीन में कुछ नई फसल करने का वह ज्यादा मुनाफेदार फसल का आईडिये से बहुत खुश है. दरअसलदौसा के लवाण में एक किसान ने अपनी दो बीघा जमीन में ज्यादा मुनाफा और कम लागत की फसल करने का आईडिया लिया. जिसकी बदौलतकिसान ने नई फसल के तौर परअपनी 2 बीघा जमीन में 250 अनार के पेड़ का बगीचा लगा दिया. इस बगीचे में किसान को ज्यादा लागत नहीं आई है और फसल में मुनाफा भी अब सही से मिल रहा है.

किसान सियाराम शर्मा ने बताया कि मेरी इस 2 बीघा की जमीन में 250 अनार के पेड़ों का बगीचा लगाया हूं और मुझे इस बगीचे को लगाए हुए 5 साल हो गए. 5 साल में मेरे बगीचे से 2 साल से अनार की अच्छी पैदावार बेच रहा हूं और मुझे काफी मुनाफा हो रहा है. 5 साल पहले लगाए इस बगीचे मेंअनार के पेड़ों को मुझे 3 साल तो तैयार करने में लग गए.मेरे इस बगीचे में 250 अनार के पेड़ है और एक पेड़ की लागत ₹150 लगी थी. मैंने अपनी जमीन में 250 अनार के पेड़ का बगीचा लगाने में कुल 40 हजार रुपए की लागत लगाई थीऔर अब मैं हर साल लाख रुपए की अनार की पैदावार बेच रहा हूं.

किसान ने बताया कि मैं मेरे 2 बीघा का खेत में पहले यहां पर होने वाली फसल जैसे गेहूं, जो, बाजरा आदि अंकुरित बीज की फसल किया करता था. इन फसलों में साल में कईबार तो खेतों की जुताई करनी पड़ती थी. पानी की ज्यादा आवश्यकता होती थी. इन फसलों में इन सभी को देखते हुए मुझे कुछ ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था. जिससे मैं काफी परेशान था तब मेरे एक रिश्तेदार कृषि अधिकारी ने मुझे इस अनार की खेती का आईडिया दिया. उन्होंनेबताया कि आप अनार की खेती करो और अनार के बगीचे से आप लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हो. इस बगीचे में लागत भी कम आएगी. उन्होंने सभी बात बताने के बाद अनार के पेड़ों से लेकर बगीचा लगाने तक की सभी जानकारी मुझे दी और उन्होंने मेरी सहायता भी की. इस तरह की पैदावार करने से किसानों को एक अच्छा मुनाफा होता है. पानी की बचत होती है ज्यादा पानी देने की जरूरत नहींरहती है. इतनी ही नहीं बार-बार खेतों की जुताई नहीं करनी होती है और पैसों की बचत होती है. बगीचा की खेती करने से किसान को भरपूर फायदा होता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 16:45 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More