करण की शादी में नहीं दिखीं सौतेली दादी हेमा, प्रकाश कौर संग झूमते दिखे धर्मेंद्र, हाथ में जाम लिए फोटो वायरल

Dharmendra and Prakash Kaur: सनी देओल (Sunny Deol) के बड़े बेटे और एक्टर करण देओल ने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य को अपनी जीवन संग‍िनी बना ल‍िया है. इनकी शादी पिछले कुछ द‍िनों से लगातार चर्चा का व‍िषय बनी हुई है. करण और दृशा की शादी 18 जून को बड़ी ही धूमधाम से की गई. शादी में यूं तो सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए. लेकिन करण के दादा धर्मेंद्र (Dharmendra) शादी में अपनी पहली पत्‍नी प्रकाश कौर के साथ ही नजर आए. जबकि इस शादी में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और करण की सौतेली बुआ ईशा देओल शामिल नहीं हुईं. हालांकि ईशा (Esha Deol) ने सोशल मीड‍िया पर करण को इस नए सफर की बधाई दी, लेकिन वो र‍िसेप्‍शन में शाम‍िल नहीं हुईं.

यहां तक कि हेमा मालिनी (Hema Malini) और ईशा देओल, करण देओल की किसी भी प्री-वेडिंग फंक्शन में नहीं दिखे. ईशा और हेमा की गैर मौजूदगी में पूरा देओल परिवार काफी खुश दिखा और खुशी से नाचते-गाते नजर आए. इन सबके बीच, देओल फैमिली की दो महिलाओं ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. ये दोनों महिलाएं थीं- सनी देओल की मां प्रकाश कौर और उनकी पत्नी पूजा देओल.

Karan-Drisha Wedding: देओल परिवार में शामिल हुईं दृशा, ससुर सनी ने किया स्वागत, नहीं पहुंचा हेमा का परिवार

सनी देओल के साथ पूजा देओल (Pooja Deol) की झलक देख फैंस काफी खुश नजर आए. पूजा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. उनकी पब्लिक अपीयरेंस का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन बेटे की शादी में पूजा खूबसूरत दिखीं और उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं, हेमा मालिनी की गैर मौजूदगी में धर्मेंद्र पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ झूमते हुए नजर आए.

Sunny deol Pooja Deol

सनी देओल बेटे करण और बहू दृशा आचार्य के साथ.

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर साथ दिखे खुश

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें धर्मेंद्र हाथ में जाम लिए हुए हैं और प्रकाश कौर उनके बगल में खड़ी खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रही हैं. धर्मेंद्र और प्रकाश कौर पोते करण देओल और बहू दृशा आचार्य को आशीर्वाद भी दिया. शादी के बाद एक बड़ा रिसेप्शन भी दिया गया.

करण देओल के रिसेप्शन में शामिल हुईं बॉलीवुड हस्तियां

करण देओल और दृशा आचार्य के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं. अनुपम खेर, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब्स रिसेप्शन में शामिल होकर न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया.

Tags: Dharmendra, Hema malini, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More